Image Slider

नई दिल्ली (NEET UG Paper Leak Case Hearing LIVE). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है. कोर्ट ने आगामी 21 जून को होने वाले नीट यूजी री-टेस्ट को पेन-पेपर मोड के बजाय कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित कराने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है. इस याचिका को आज वेकेशन बेंच के जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार के सामने अर्जेंट लिस्टिंग के लिए मेंशन किया गया था, लेकिन कोर्ट ने इस पर तुरंत दखल देने की जरूरत नहीं समझी और मामले को गर्मियों की छुट्टियों के बाद सामान्य दिनों के लिए लिस्ट कर दिया है.

NEET UG Paper Leak Case LIVE: 21 जून को ही होगी नीट यूजी री-टेस्ट

नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद यह पूरी तरह साफ हो गया है कि आगामी 21 जून को होने वाला नीट यूजी री-टेस्ट अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा.

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE: छुट्टियों के बाद होगी सुनवाई

नीट यूजी सुप्रीम कोर्ट लाइव: सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका की गंभीरता को देखते हुए इसे पूरी तरह खारिज नहीं किया है, बल्कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद सुनवाई के लिए लिस्ट किया है.

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE: एनटीए के दबाव का जिक्र

नीट यूजी सुप्रीम कोर्ट लाइव: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने सहानुभूति जताते हुए कहा कि एनटीए दोबारा परीक्षा आयोजित करा रहा है और इस समय एजेंसी पर काम का बहुत भारी दबाव है.

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE:वेकेशन बेंच का फैसला

नीट यूजी सुप्रीम कोर्ट लाइव: इस मामले को आज आंशिक कार्यदिवस (Partial-working-day) बेंच के जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार के समक्ष अर्जेंट लिस्टिंग के लिए लाया गया था.

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE: सुप्रीम कोर्ट का अर्जेंट हियरिंग से इनकार

नीट यूजी सुप्रीम कोर्ट लाइव: सुप्रीम कोर्ट ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी री-परीक्षा को कंप्यूटर-बेस्ड (CBT) मोड में कराने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से साफ मना कर दिया है.

NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट यूजी नोटिफिकेशन को चुनौती

नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में मुख्य रूप से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी की गई हालिया नीट-यूजी अधिसूचना की उन शर्तों को चुनौती दी गई है, जो पुरानी परीक्षा पद्धति को ही जारी रखती हैं. याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि बिना किसी कठिन सुरक्षा बदलाव के उसी पुरानी लीक-संभावित प्रणाली से परीक्षा कराना छात्रों के साथ धोखा है.

NEET UG Paper Leak Case LIVE: क्या लीक प्रूफ हो सकती है नीट यूजी परीक्षा?

नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत और उनकी टीम आज अदालत कक्ष के अंदर याचिकाकर्ताओं की तरफ से मुख्य दलीलें पेश करेंगे. इस लीगल टीम ने अपनी याचिका में उन सभी कानूनी और व्यावहारिक पहलुओं को शामिल किया है, जो साबित करते हैं कि मौजूदा व्यवस्था के तहत एक पारदर्शी, सुरक्षित और पूरी तरह से लीक-प्रूफ परीक्षा का आयोजन करना लगभग नामुमकिन हो चुका है.

NEET UG Paper Leak Case LIVE: अदालत में कौन लड़ रहा है छात्रों की लड़ाई?

नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की तरफ से इस महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई की कमान देश के जाने-माने और अनुभवी अधिवक्ताओं की टीम संभाल रही है. इस पूरी पिटीशन को मुख्य अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत, एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड नीमा और उनकी सहयोगी लीगल टीम द्वारा बेहद बारीकी से तैयार और दाखिल किया गया है, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली की तकनीकी खामियों को अदालत के सामने रखा है.

NEET UG Supreme Court Hearing LIVE: राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है नीट यूजी पेपर लीक मामला

नीट यूजी सुप्रीम कोर्ट लाइव: इन दिग्गजों का एक साथ आना साफ तौर पर दर्शाता है कि नीट यूजी परीक्षा की शुचिता का मामला अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह गंभीर राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है. डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन आईएमए और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की बुनियाद रखने वाली इस परीक्षा में किसी भी तरह की प्रशासनिक लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

NEET UG Paper Leak Case LIVE: सुप्रीम कोर्ट में किसने खोला मोर्चा?

नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: नीट यूजी परीक्षा प्रणाली में बड़े और आमूल-चूल सुधारों की मांग को लेकर देश के कई क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने एक साथ आकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस संयुक्त याचिका को आरजेडी (RJD) सांसद सुधाकर सिंह, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अनुभव गर्ग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव चौहान और राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया है.

NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट यूजी पेपर लीक मामला क्या है?

नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: इस बार का मुख्य विवाद नीट यूजी की मौजूदा परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं, सुरक्षा खामियों और पेपर लीक की लगातार बनी रहने वाली संभावनाओं से जुड़ा हुआ है. याचिकाकर्ताओं का मानना है कि पारंपरिक ढर्रे पर कराई जाने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सेंध लगाना बेहद आसान है, जिससे हर साल लाखों होनहार और दिन-रात मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य और करियर दांव पर लग जाता है.

NEET UG Paper Leak Case LIVE: याचिका की पृष्ठभूमि: क्या है यह पूरा मामला?

नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की हालिया अधिसूचना जारी होने के बाद से ही परीक्षा प्रणाली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. इस अधिसूचना की कानूनी वैधता और इसमें सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसने एक बार फिर देश भर के मेडिकल अभ्यर्थियों, अभिभावकों और कोचिंग संस्थानों का ध्यान सुप्रीम कोर्ट की तरफ खींच लिया है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||