Last Updated:
Bhuvneshwar Kumar IPL 2026 Comeback: स्विंग के जादूगर भुवनेश्वर कुमार को अगर एक मौका फिर मिले तो वह आज भी अपनी हिलती गेंदों से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर राजीव शुक्ला ने बड़ा इशारा किया है.
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी कब होगी?
अहमदाबाद: आरसीबी अगर लगातार दूसरी बार आईपीएल जीतने में कामयाब रही तो इसके पीछे भुवनेश्वर कुमार का बड़ा रोल था. राइट आर्म पेसर भुवी ने अपने पूरे अनुभव का फायदा उठाते हुए 16 मैच में 28 विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार का यह आईपीएल सीजन देखकर हर बार दिमाग में यही ख्याल आता है कि क्या 36 साल की उम्र में उनकी टीम इंडिया में वापसी हो पाएगी?
फाइनल देखकर स्टेडियम से निकल रहे बीसीसीआई के सीनियर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से जब पत्रकारों ने पूछा कि यह बहुत अच्छा फाइनल था. आप क्या कहेंगे? राजीव शुक्ला ने दोनों ही टीम की तारीफ की, लेकिन साथ में भुवनेश्वर कुमार का जिक्र करना नहीं भूले.
बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार का रिवाइवल. भुवी ने जिस अंदाज में बॉलिंग की है वो जबरदस्त है. वो पुराने खिलाड़ी हैं, लेकिन जिस तरह से उभर कर सामने आए उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


