Image Slider

Last Updated:

Anupamaa Written Update: अनुपमा के नए एपिसोड में फिर से नया ड्राम देखने को मिला. शो में देखा गया कि डील मिलने की खुशी के बीच अनुपमा की मुश्किलें बढ़ती नजर आती हैं. श्रुति की बातों में आकर प्रेम का गुस्सा फूट पड़ता है और वह अनुपमा को बर्बाद करने की कसम खा लेता है. एपिसोड के आखिर में ये बड़ा ट्विस्ट आ सकता है. नीचे पढ़ें पूरी खबर.

Zoom

अनुपमा

Anupamaa Written Update Today : टीवी शो ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिला. एक तरफ अनुपमा को अपने काम में बड़ी सफलता मिलती है, तो दूसरी तरफ प्रेम और राही की नाराजगी बढ़ती नजर आती है. एपिसोड में कई ऐसे मोड़ आए, जिन्होंने आने वाले ट्रैक को और इंट्रस्टिंग बना दिया है.

एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा निवेशकों को अपने बिजनेस आइडिया के बारे में समझाती है. वह बताती है कि आज की जनरेशन खाने की क्वालिटी को लेकर काफी जागरूक है और एक मां हमेशा अपने बच्चों की हेल्थ का ध्यान रखती है. दिग्विजय भी अपनी टीम की सोच और काम करने के तरीके के बारे में बात करता है. अनुपमा की बातें निवेशकों को काफी पसंद आती हैं और आखिरकार वे उनके साथ काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं. हालांकि, प्रेरणा कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स को लेकर थोड़ी परेशान नजर आती है.

डील मिलने पर जश्न

डील फाइनल होने के बाद दिग्विजय, अनुपमा की तारीफ करता है और कहता है कि वह लोगों को अपने सपने पूरे करने का हौसला देती है. जब अनुपमा और दिग्विजय वापस लौटते हैं तो अंश, किंजल और माही उन्हें बधाई देते हैं. इसके बाद सभी मिलकर इस सफलता का जश्न मनाते हैं. हालांकि, प्रेम को यह सब बिल्कुल पसंद नहीं आता. उधर प्रेम समझ नहीं पाता कि अनुपमा का कैफे इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है. तभी श्रुति उसे और राही को सलाह देती है कि उन्हें अपनी प्लानिंग बदलनी चाहिए. बाद में वह प्रेम के मन में अनुपमा और प्रेरणा के खिलाफ शक पैदा करने की कोशिश करती है. श्रुति की बातों का असर प्रेम पर साफ दिखाई देता है और उसका गुस्सा बढ़ जाता है.

अंश और प्रेम में टकराव

इस बीच अंश, प्रेरणा को थैंक्यू बोलने के लिए एक गिफ्ट देता है. लेकिन मामला तब बिगड़ जाता है जब प्रेम, प्रेरणा पर उसका कॉन्ट्रैक्ट छीनकर अनुपमा को देने का आरोप लगा देता है. इसी बात को लेकर प्रेम और अंश के बीच तीखी बहस हो जाती है. अनुपमा दोनों को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन प्रेम किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होता.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||