डिजिटल स्क्रीन पर दस्तक देते ही एक शातिर चोर की दास्तां ने नया इतिहास रच दिया है. बिना किसी शोर-शराबे के 5 भाषाओं में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर मूवी ने महज 24 घंटे के अंदर ओटीटी की नंबर 1 की गद्दी छीन ली है. कमाल के माइंड गेम्स, जबरदस्त स्क्रीनप्ले और हैरान कर देने वाले ट्विस्ट्स से सजी इस पैन-इंडिया फिल्म को देखकर दर्शक इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. थ्रिलर लवर्स के लिए यह फिल्म इस समय मस्ट वॉच बन चुकी है.
नई दिल्ली. एक शातिर चोर की अनोखी कहानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों तहलका मचा रही है. बिना किसी शोर-शराबे के 5 भाषाओं में रिलीज हुई इस धांसू फिल्म ने महज 24 घंटे के भीतर देश में नंबर 1 पायदान पर कब्जा कर लिया है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है- कारा (Kara).
तमिल भाषा में बनी यह फिल्म बेहतरीन स्क्रीनप्ले और इमोशन ड्रामा से हर किसी को हैरान कर दिया है. अगर आप कुछ बेहद रोमांचक और थ्रिलर से भरपूर देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है. इसमें साउथ स्टार धनुष ने लीड रोल निभाया है. उनके साथ ममिता बैजू की केमिस्ट्री कमाल लगती है.
इस फिल्म की कहानी चोर करसामी उर्फ कारा (धनुष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी चालाकी और अनोखे अंदाज से चोरी की वारदातों को अंजाम देता है. लेकिन कहानी सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं और बदले का एक ऐसा ताना-बाना बुना गया है जो आखिरी तक बांधे रखता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कारा परिस्थितियों के चलते इस रास्ते पर निकलता है और उसे चोरी के सिवा कुछ भी नहीं आता. फिल्म की शुरुआत एमएलए के घर में चोरी से शुरू होती है. कारा और उसका साथी मिलकर चोरी करते हैं, लेकिन घर से भाग निकलने से पहले ही कारा पकड़ा जाता है मगर उसका साथी भागने में कामयाब हो जाता है.
कारा को पुलिस पकड़कर ले जाती है और उसकी थाने में खूब पिटाई होती है. इसके बाद वह पुलिस स्टेशन से जैसे-तैसे भाग जाता है, लेकिन उसकी मुश्किलें कम नहीं होतीं. वह सुधर जाता है और सिली (ममिता बैजू) से शादी करके एक होटल में काम करने लगता है. आर्थिक तंगी से जूझते हुए वह खुद अपना होटल शुरू करने के बारे में सोचता है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं होते.
कारा 16 साल बाद अपने पिता के पास पैसों की मदद मांगने के लिए निकल पड़ता है. लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसकी पुश्तैनी जमीन बैंक के पास गिरवी है तो कहानी में जबरदस्त मोड़ आता है. इसके बाद फिल्म की कहानी पूरी पलट जाती है और रोमांच दोगुना हो जाता है.
फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टारकास्ट है. धनुष ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह हर किरदार में जान फूंकना जानते हैं. एक शातिर चोर के रूप में उनकी बॉडी लैंग्वेज और इमोशनल सीन्स में उनकी आंखों की एक्टिंग सीधे दिल को छू जाती है. उन्होंने इस ग्रे-शेड किरदार को इतने संजीदा ढंग से निभाया है कि दर्शक उनके गलत कामों के बावजूद आप उनसे नफरत नहीं कर पाएंगे, बल्कि उनके साथ एक जुड़ाव महसूस करने लगते हैं. ममिता बैजू ने भी फिल्म में कमाल का काम किया है.
यह फिल्म सिनेमाघरों में पहले ही तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी थी. अब डिजिटल प्रीमियर के बाद इसे पैन-इंडिया लेवल पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. भाषाओं की दीवार को तोड़ते हुए साउथ से लेकर नॉर्थ तक के दर्शक इस चोर की कहानी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.
रिलीज के महज 24 घंटे के भीतर ही इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के टॉप 10 लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है. इस मूवी को विग्नेश राजा ने डायरेक्ट किया है. धनुष और ममिता बैजू के अलावा जयराम, सूरज वेंजारामूडु, केएस रविकुमार और अन्य कई सितारे इस मूवी का हिस्सा हैं. धनुष की 7.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली मूवी को आप हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



