कभी-कभी बॉलीवुड में एक फिल्म ही एक्टर्स की किस्मत बदलने के लिए काफी होती है. एक रोल या एक डायलॉग इन दिनों सोशल मीडिया पर इतना पॉपुलर हो जाता है कि एक्टर्स के पास रोल्स की लाइन लग जाती है. साल 2023 में आई ‘एनिमल’ भी एक ऐसी ही फिल्म थी.
नई दिल्ली. संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर ने लीड रोल अदा किया था, लेकिन ये फिल्म बॉबी देओल के लिए वरदान साबित हुई थी. बॉबी देओल ने बरसों बाद इस रोल से कमबैक किया था. फिल्म में वो विलेन के किरदार में दिखे और सोशल मीडिया पर उनके किरदार ने धूम मचा दी थी. हर तरफ उनके उस रोल के चर्चे थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iambobbydeol)
बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ से खूब वाहवाही लूटी थी. हर तरफ उनके रोल के चर्चे थे. एनमिल में कुछ मिनट के सीन्स सोशल मीडिया पर इतने वायरल हुए कि नेटिजेंस एक्टर को लॉर्ड बॉबी कहने लगे. फिल्म की रिलीज के बाद एक्टर को इंडस्ट्री में एक नया जीवनदान मिला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iambobbydeol)
न्यूज18 से खास बातचीत में बॉबी देओल ने अपने करियर के मुश्किल दौर को याद किया. अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त को याद करते हुए एक्टर कहते हैं कि सालों-साल उनके पास काम नहीं था और वो डिप्रेशन के शिकार हो गए थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iambobbydeol)
Add News18 as
Preferred Source on Google
बॉबी कहते हैं कि उन्हें शराब की लत लग गई थी. वो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. काम न मिलने पर वो डिप्रेशन में चले गए थे जिसकी वजह से वो शराब का सहारा लेने लगे थे. एक्टर कहते हैं कि हम अक्सर अपनी गलतियों को देखकर उनपर पछतावा करते हैं लेकिन आपको अपनी गलतियों से सीखना होता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iambobbydeol)
वो कहते हैं कि आप अपनी गलती से कैसे सीखते हैं और उससे कैसे बाहर निकलते हैं ये आप पर निर्भर करता है. अपने मुश्किल वक्त के बारे में बॉबी कहते हैं कि उनकी कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप होने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया. वो निराश हो रहे थे और शराब में उन्हें सहारा मिला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iambobbydeol)
वो आगे बताते हैं कि उनको शराब के नशे में डूबा देखकर उनके परिवार को हमेशा दर्द होता था. उनका परिवार उन्हें हौसला देता था, उनकी हिम्मत बढ़ाता था. एक्टर के मुताबिक उनके परिवार की आंखों में दर्द साफ झलकता था लेकिन वो कुछ कर नहीं पाते थे. वो कहते हैं कि ऐसे वक्त में तसल्ली देने के सिवा कोई कुछ नहीं कर सकता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iambobbydeol)
एनमिल बॉबी देओल के लिए गेम चेंजर साबित हुई. इस फिल्म में विलेन के रोल से एक्टर ने पर्दे पर दमदार वापसी की और उसके बाद से उनके पास लगातार फिल्मों और सीरीज के ऑफर्स की लाइन लगी हुई है. ‘एनिमल’ के बाद बॉबी लगातार प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iambobbydeol)
एक्टर को आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया था. अगले महीने, 5 जून को बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘बंदर’ थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है. इसके साथ ही वो आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की फिल्म ‘आल्फा’ में भी नजर आएंगे. ये फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iambobbydeol)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



