Image Slider

Last Updated:

Khoda Surya Murder Asad Encounter Live: गाज़ियाबाद के खोड़ा के सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. खोड़ा व इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस एनकाउंटर को अंजाम …और पढ़ें

असद के एनकाउंटर पर सूर्या की मां का पहला रिएक्शन, कहा- बाबा का धन्यवादZoom

खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने सूर्या हत्याकांड के मुख्या आरोपी असद का एनकाउंटर कर दिया है.

Surya Chauhan Murder News Live: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बीती 28 तारीख को सूर्य की मौत के बाद लगातार पुलिस की टीम मुख्य आरोपी असद की तलाश में जुटी हुई थी और आज अल सुबह असद और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें असद की मौत हो गई. जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गया. इसके बाद परिवार वालों ने योगी सरकार का शुक्रिया अदा किया. साथ ही मृतक सूर्या के घर पहुंचे सुनील शर्मा, जो कि साहिबाबाद विधानसभा से विधायक हैं. साथ ही यूपी सरकार में मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है. वह सिर्फ कहने के लिए नहीं बल्कि उसको जमीनी हकीकत पर भी लाती है. यही कारण भी रहा कि इस तरह के अपराधी को उसके किए की सजा मिली है.

Khoda Asad Encounter News: असद के घर पर क्यों नहीं चलेगा बुलडोजर

खोड़ा के सूर्या चौहान की हत्या मामले के आरोपित असद के घर पर बुलडोजर एक्शन नहीं होगा. इसको लेकर मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार कानून के तहत काम करती है और असद का परिवार किसी और के घर में किराए पर रहता है.

Khoda Murder News Live: खोड़ा में सूर्या के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. सुनील शर्मा ने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और प्रदेश में अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा.

Khoda Asad Encounter News Live: असद के एनकाउंटर पर सूर्या की मां हुई खुश

सूर्या की मां ने बताया कि कोई पुरानी रंजिश नहीं थी. धोखे से बुलाकर 5 से 6 लोगों ने उनके बेटे की हत्या की. मां ने बुलडोजर एक्शन की मांग की है. असद के एनकाउंटर को लेकर सूर्या की मां ने सीएम योगी का धन्यवाद किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए. मां ने बताया कि परिवार में कोई नहीं है अब. बेटा था उम्मीद, ये भी चला गया. बड़ा बेटा मेंटली डिस्टर्ब है.

Khoda Surya Murder News Live: सूर्या का परिवार सीएम योगी से मिलेगा

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सूर्या की मौत के आरोपी असद को आज सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मारा गिराया. इस बीच सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आज मृतक सूर्या का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेगा मुलाकात. अपनी मांगों को लेकर करेगा मुलाकात.

Khoda Murder News Live: सूर्या की मां ने मांगा था खून के बदले खून

मृतक सूर्या की मां ने कहा था कि हमारी मांग भी यही है जो सब मांग रहे हैं. खून के बदले खून. जैसे मेरे बच्चे का खून किया है, वैसे ही वो भी मारा जाए. मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए. मेरे घर का दीपक उजाड़ दिया. मेरी मोदी-योगी से यही अपील है की जो 7 लड़के हैं, उन सातों को मृत्यु होनी चाहिए और इनके घरों पर बुलडोज़र चलना चाहिए.

Khoda Murder News: सूर्या के घर वाले अंतिम संस्कार के लिए नहीं हो रहे थे तैयार

गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में सूर्या की हत्या से नाराज परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं थे. हालांकि पुलिस-प्रशासन के मान-मनौव्वल के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए थे. एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि परिवार की जो भी मांग थी, जीवन यापन के लिए, उसे मान लिया गया.

Khoda Murder Case Live: असद पर 50 हजार रुपये का था इनाम

मृतक सूर्या के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. इसमें से पुलिस द्वारा तत्काल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई थी. असद, जो मुख्य आरोपी था, वह फरार था और वह वांछित था. उसके ऊपर ₹50,000 के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||