NEET UG CUET 2026 LIVE: नीट यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को री-टेस्ट की तारीख तय हो गई है. वहीं सीयूईटी यूजी परीक्षा में कई सेंटर्स पर देरी और कैंसिलेशन से उम्मीदवार परेशान हैं. नीट और सीयूईटी परीक्षा…और पढ़ें
NEET UG CUET 2026 LIVE: नीट और सीयूईटी परीक्षाओं को लेकर स्टूडेंट्स परेशान हैं
नई दिल्ली (NEET UG CUET 2026 LIVE). देश की दो सबसे बड़ी परीक्षाओं- नीट यूजी और सीयूईटी यूजी को लेकर लाखों उम्मीदवारों और अभिभावकों के बीच बेचैनी का माहौल है. नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक विवाद के बाद आखिरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा कदम उठाते हुए री-टेस्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है. अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को होगी. इस फैसले ने इंसाफ की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को राहत दी है लेकिन कम समय में दोबारा तैयारी करने का दबाव भी बढ़ा दिया है. लीक की परतें खोलने के लिए जांच एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं.
NEET UG Paper Leak Case LIVE: 21 जून को ही क्यों होगा नीट री टेस्ट?
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: एनटीए सूत्रों के मुताबिक, जून महीने के तीसरे हफ्ते में देश भर के बड़े परीक्षा केंद्रों पर स्लॉट खाली मिल रहे थे. इसके अलावा, काउंसलिंग प्रक्रिया में ज्यादा देरी न हो, इसलिए 21 जून 2026 की तारीख को फाइनल किया गया जिससे शैक्षणिक सत्र बहुत ज्यादा लेट न हो.
NEET UG Paper Leak Case LIVE: क्यों पड़ा दोबारा परीक्षा कराने का दबाव
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: मई में आयोजित हुई नीट परीक्षा के बाद से ही देश के कई हिस्सों में पेपर लीक की खबरें आ रही थीं. छात्रों और सोशल मीडिया के भारी विरोध के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले में दखल दिया. जांच में कई खामियां पाई गईं, जिसके बाद परीक्षा रद्द कर री-टेस्ट का फैसला लिया गया.
NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट री-टेस्ट की तारीख का ऐलान
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: एनटीए ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि नीट यूजी 2026 की परीक्षा अब 21 जून 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी. पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिलने के बाद बोर्ड को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारियों पर ही भरोसा करें.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



