Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-2 में मिली हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का सीजन में फाइनल खेलने का सपना टूट गया. खिताबी भिड़ंत के इतने करीब आकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर राजस्थान की पूरी टीम हताश है. खास तौर पर टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी काफी दुखी है. वैभव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक मैसेज शेयर किया है.
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक मैसेज शेयर किया. राजस्थान रॉयल्स के इसी मैसेज को वैभव सूर्यवंशी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए पहला रिएक्शन दिया है. वैभव के इस इंस्टा स्टोरी से पता चलता है कि टीम की इस हार से वह कितना आहत हैं.
वैभव के इंस्टा स्टोरी में क्या मैसेज लिखा है?
वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के जिस इंस्टाग्राम स्टोरी को शेयर किया उसमें लिखा है कि, “अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि 20 ओवरों में भावनाएं कितनी जल्दी बदल सकती हैं. आज रात बहुत दर्द दे रही है. यह गहराई तक चुभ रही है. उदासी है, निराशा है, हताशा है और बहुत कुछ ऐसा है जिसके साथ हमें बैठना होगा. जहां श्रेय बनता है, वहां देना चाहिए. शुभमन गिल और गुजरात टाइटंस आज रात बेहतरीन थे.”
वैभव सूर्यवंशी का इंस्टाग्राम स्टोरी
इसमें आगे लिखा है कि, “हर उस व्यक्ति को धन्यवाद, जिसने इस युवा टीम पर भरोसा किया, हमारे साथ खड़ा रहे, हमारा बचाव किया और इस सीजन के सभी 16 मैचों में हमारा हौसला बढ़ाया. हमारे पास आभार जताने के लिए शब्द कम हैं. लेकिन हम माफी भी मांगते हैं. माफी कि हम आपको वह रात नहीं दे सके जिसके आप हकदार थे. माफी कि जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब हमने आपको निराश किया. यह हार हमारे साथ रहेगी और हम इसे तब तक अपने साथ रखेंगे जब तक हम अगले सीजन में और बेहतर होकर वापस नहीं आ जाते.”
लगातार दो मैचों में शतक से चूके वैभव
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान के लिए लगातार दो नॉकआउट मैच में शतक से चूक गए. क्वालिफायर से पहले एलिमिनेटर में वैभव ने सनराइजर्स के खिलाफ 97 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी. इसके बाद वैभव ने गुजरात के खिलाफ भी अपनी क्लास दिखाई.
क्वालिफायर में वैभव की दमदार बल्लेबाजी से ही राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए. हालांकि, राजस्थान के गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाई, जिससे गुजरात टाइटंस ने शुभमन के शतक से 18.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



