Ananya Pandey Best Movies on Netflix : अगर आप कुछ अलग हटकर देखना चाहते हैं, तो आपको अनन्या पांडे की चार बेहतरीन फिल्में देखनी चाहिए जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं. इसमें ‘खो गए हम कहां’ सोशल मीडिया के दौर में उलझे तीन दोस्तों का रिलेटेबल ड्रामा है, तो ‘सीटीआरएल’ एआई के खतरों को दिखाती एक सस्पेंसभरी मॉडर्न थ्रिलर है. कुल मिलाकर,अनन्या पांडे की फिल्में हर एक मूड के दर्शकों के अनुरूप हैं, जिसे आप करीबियों के साथ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
नई दिल्ली: अगर आप नेटफ्लिक्स पर कुछ मजेदार और हटके देखना चाहते हैं, तो अनन्या पांडे की ये 4 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. उन्होंने बीते कुछ सालों में कुछ बहुत ही दिलचस्प और अलग तरह के रोल्स किए हैं. आइए, उनकी बेहतरीन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.
खो गए हम कहां : आजकल की हमारी जिंदगी सोशल मीडिया के इर्द-गिर्द ही घूमती है और यही इस फिल्म की असली कहानी है. इसमें मुंबई में रहने वाले तीन जिगरी दोस्तों की लाइफ को दिखाया गया है, जो अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं.
फिल्म दिखाती है कि कैसे हम रील्स और लाइक्स के चक्कर में अपनी असली जिंदगी और रिश्तों को भूलते जा रहे हैं. अगर आप दोस्तों के साथ कोई रिलेटेबल ड्रामा देखना चाहते हैं, तो इसे नेटफ्लिक्स पर बिल्कुल मिस मत करना.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सीटीआरएल: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) हमारी जिंदगी को कंट्रोल करने लगे तो क्या होगा? यह फिल्म इसी खौफनाक और सस्पेंस से भरे आइडिया पर बनी एक कमाल की स्क्रीनलाइफ थ्रिलर है.
कहानी में नेला का बॉयफ्रेंड उसे धोखा देता है, जिसके बाद वो गुस्से में आकर एक AI ऐप के जरिए उसे अपनी लाइफ से डिलीट करने का फैसला करती है. लेकिन ट्विस्ट तब आता है, जब उसका बॉयफ्रेंड सच में गायब हो जाता है. यह नेटफ्लिक्स पर देखने लायक एक एकदम नया एक्सपीरियंस है.
ड्रीम गर्ल 2: अगर आप भारी-भरकम सस्पेंस से थक गए हैं और कुछ हल्का-फुल्का हंसने के लिए ढूंढ रहे हैं, तो यह कॉमेडी फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. इसमें आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में हैं.
फिल्म में हीरो (आयुष्मान खुराना) अपने पिता का कर्ज उतारने के लिए लड़की का रूप धरकर डांस करता है, जिससे खूब सारा कन्फ्यूजन और कॉमेडी पैदा होती है. इसी बीच, वो अनन्या के किरदार ‘परी’ का दिल जीतने की कोशिश भी करता है. यह मजेदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 : अनन्या पांडे ने इस फिल्म से डेब्यू किया था, जिसने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई. यह साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है, जो कॉलेज लाइफ, रोमांस और तगड़े कॉम्पिटिशन पर बेस्ड है. कहानी में कॉलेज के छात्रों के बीच ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की ट्रॉफी जीतने की होड़ मची है, जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ अनन्या का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है. कॉलेज लाइफ के ड्रामे और गानों का शौक है, तो इसे नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



