Last Updated:
IPL 2026 Final GT vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अगर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतना है तो 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार को दमदार गेंदबाजी करनी होगी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ गुजरात को वही प्रदर्शन करना होगा, जो अब तक सीजन में वह करते आए हैं. 36 साल के भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 26 बल्लेबाजों को अब तक आउट किया है. पर्पल कैप की रेस में वह दूसरे स्थान पर हैं.
भुवनेश्वर कुमार से आरसीबी को होगी मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद.
भुवनेश्वर कुमार बनेंगे आरसीबी के ‘गेम चेंजर’!
इस निर्णायक मैच में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की बल्लेबाजी जितनी जरूरी है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी गेंदबाजी विभाग पर भी है. गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी जीतने के लिए आरसीबी के पास एक मजबूत प्लान है, जिससे फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि इस फाइनल मैच में अगर भुवनेश्वर कुमार सिर्फ 3 विकेट चटका देते हैं, तो आरसीबी की जीत पक्की हो जाएगी. अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले भुवी, आरसीबी के सबसे बड़े हथियार हैं. जीटी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ने के लिए भुवनेश्वर के शुरुआती ओवर बेहद अहम साबित होंगे. अगर अपने शुरुआती स्पेल में भुवनेश्वर ने दो-तीन विकेट निकाल लिए तो गुजरात के लिए जीत मुश्किल हो जाएगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



