Image Slider

Last Updated:

Abhishek Banerjee Attack : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उग्र भीड़ ने न केवल अभिषेक बनर्जी पर हमला किया और अंडे फेंके, बल्कि उनके कपड़े भी फट गए. हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि सुरक्षा के लिए उन्हें हेलमेट पहनना पड़ा.

ख़बरें फटाफट

अंडे बरसे, चोर-चोर के नारे लगे, हेलमेट पहना, देखें ममता के लाडले का वीडियोZoom

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला.

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शीर्ष नेतृत्व की मुश्किलें और राजनीतिक जमीन खिसकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक समय जिस राज्य में ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के ‘शांतनिकेतन’ आवास की फोटो खींचना भी कानूनन जुर्म माना जाता था, आज उसी बंगाल की धरती पर उनके साथ एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाली घटना घटी है. दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा (Post-Poll Violence) के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे सांसद अभिषेक बनर्जी को स्थानीय निवासियों और उग्र भीड़ के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा. देखते ही देखते हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि स्थानीय लोगों ने टीएमसी सांसद पर हमला कर दिया, जिसके बाद वहां भारी भगदड़ मच गई.

अभिषेक बनर्जी ने हमले के बाद मीडिया से कहा, ‘ये सब बीजेपी स्पॉन्सर है. आप देखो क्या हाल किया है. ये है इनका लोकतंत्र का नमूना. एक महीना हुआ नहीं. पुलिस कहीं नहीं है. किसी ने पीछे से मारा. पुलिस को बार बार बोलने के बाद भी कुछ नहीं हुआ.’ प्रत्यक्षदर्शियों और ग्राउंड से मिल रही रिपोर्टों के मुताबिक, जैसे ही अभिषेक बनर्जी का काफिला सोनारपुर के प्रभावित इलाके में पहुंचा, वहां पहले से ही आक्रोशित बैठे स्थानीय लोगों और महिलाओं ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. भीड़ ने टीएमसी नेतृत्व के खिलाफ और पिछले शासनकाल के दौरान हुए कथित घोटालों को लेकर ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||