- कॉपी लिंक
30 मई को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट यानी CUET-UG की पहली शिफ्ट की परीक्षा दो घंटे देर से शुरू हुई। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन ये बाद में दिन में 11 बजे से शुरू हो सकी।
देश के कई परीक्षा केंद्रों पर सर्वर और सिस्टम में आई दिक्कतों की वजह से पेपर टाइम पर शुरू नहीं हो सका। कई जगह छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ केंद्रों पर छात्रों का दावा है कि 4 घंटे इंतजार के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है।
NTA बोला- ‘TCS की ओर से तकनीकी गड़बड़ी’
CUET एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA कराती है। NTA के मुताबिक, TCS यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ओर से तकनीकी गड़बड़ी के चलते एग्जाम देर से शुरू हुआ।
NTA का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। एग्जाम दे रहे कैंडिडेट्स को पूरा समय दिया जाएगा, ताकि किसी का भी नुकसान न हो।
दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग बदली
इसके अलावा, NTA ने दिन की दूसरी शिफ्ट के टाइमिंग्स में भी बदलाव की घोषणा की है। ये शिफ्ट पहले दोपहर 3 बजे शुरू होनी थी। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे का दिया गया था।
लेकिन अब ये परीक्षा शाम 4 बजे से शुरू होगी। और इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 2:30 बजे का रहेगा।
लगातार स्टूडेंट्स की परेशानी से भड़के पेरेंटेस
इस बीच, एग्जाम सेंटर्स के बाहर इंतजार कर रहे पेरेंट्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने X पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री की आलोचना की। कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण CUET एग्जाम में देरी हुई।
CUET-UG के लिए 15,68,866 उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया
इस CUET-UG 2026 एग्जाम 11 मई से शुरू हुई है और 31 मई तक चलेगी। NTA के मुताबिक, एग्जाम के लिए कुल 15,68,866 उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया है। ये एग्जाम 21 दिनों की टाइम पीरियड में 35 शिफ्टों में कराई जा रही है।
CUET UG : एलिजिबिलिटी :
CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से इंटरमीडिएट या 2 साल का प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम पास कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (वोकेशनल) परीक्षा पास उम्मीदवार भी CUET UG के लिए योग्य हैं और आवेदन कर सकते हैं।
—————————
ये खबर भी पढ़ें…
CBSE 12वीं के छात्र 1 जून से री-इवैल्यूएशन करा पाएंगे:आंसर शीट ब्लर, साइट क्रैश होने के बाद फैसला; 4 लाख स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं छात्र अब 1 जून से री-इवैल्यूएशन और आंसर-शीट की स्कैन कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। बोर्ड ने शुक्रवार को तारीख बढ़ाने का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



