Image Slider

Last Updated:

आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में सिर्फ सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि थ्रिलर जॉनर में भी अपनी दमदार छाप छोड़ी है. सस्पेंस, रहस्य, अपराध और रोमांच से भरपूर उनकी कई फिल्मों ने दर्शकों को अंत तक सीट से बांधे रखा. आज उन फिल्मों के बारे में जानते हैं जिनमें आयुष्मान खुराना ने सस्पेंस और रहस्य से लोगों का ध्यान खींचा.

नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना की थ्रिलर फिल्मों की खासियत यह है कि इनमें मनोरंजन के साथ मजबूत कहानी, बेहतरीन अभिनय और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. अगर आप सस्पेंस और रोमांच से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आयुष्मान खुराना की ये थ्रिलर फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

अंधाधुन- साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में उन्होंने आकाश नाम के एक पियानोवादक का किरदार निभाया है, जो खुद को अंधा बताता है. उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब वह एक हत्या का गवाह बन जाता है.

निर्देशक श्रीराम राघवन की इस फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे ने भी दमदार अभिनय किया है. सस्पेंस, डार्क ह्यूमर और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी. अंधाधुन के क्लाइमेक्स की आजतक मिसाल दी जाती है. फिल्म को ओटीटी पर भी देखा जा सकता है. ये जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आर्टिकल 15- जातिवाद पर बनी फिल्म सही मायने में थ्रिलर है या नहीं ये कह पाना मुश्किल है. अगर ये फिल्म थ्रिलर है भी तो इसका प्लॉट पारंपरिक कहानियों से हटकर है. इसमें अलग तरीके की सस्पेंस बना रहता है. सस्पेंस ये है कि क्या पीड़ित को इंसाफ भी मिल पाएगा या नहीं.

फिल्म में आयुष्मान खुराना आईपीएस अधिकारी अयान रंजन की भूमिका निभाते हैं, जिसकी नई-नई पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के एक ग्रामीण इलाके में होती है. यहां पहुंचने के बाद वह दो दलित लड़कियों की रहस्यमयी हत्या और एक अन्य लड़की की गुमशुदगी के मामले की जांच शुरू करता है. जांच के दौरान उसे समाज की वह कड़वी सच्चाई देखने को मिलती है, जहां आज भी जाति के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है.

अब बात करते हैं एन एक्शन हीरो की- इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने मानव खुराना नाम के एक सुपरस्टार एक्शन हीरो का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी पर्दे पर जितनी शानदार दिखती है, असल जिंदगी में उतनी ही उलझनों से भर जाती है. कहानी तब नया मोड़ लेती है जब हरियाणा में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना हो जाती है. यह घटना मानव को कानूनी और पर्सनल संकट में धकेल देती है. हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब एक स्थानीय नेता का भाई इस हादसे का शिकार हो जाता है और उसका परिवार बदला लेने पर उतर आता है.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म एन एक्शन हीरो में जयदीप अहलावत और अक्षय कुमार ने भी अहम किरदार अदा किया था. आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म में अपने पारंपरिक किरदारों से हटकर एक नया और चुनौतीपूर्ण रोल निभाया है. उनके साथ अभिनेता जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में नजर आते हैं, जिनकी दमदार परफॉर्मेंस फिल्म को और मजबूत बनाती है. तेज रफ्तार कहानी, रोमांचक सीक्वेंस और व्यंग्यात्मक अंदाज के कारण यह फिल्म दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. ये बॉलीवुड की अंडररेटेड थ्रिलर फिल्मों में शामिल है.

अनेक- राजनीतिक और जासूसी थ्रिलर के रूप में बनी यह फिल्म पूर्वोत्तर भारत की जटिल परिस्थितियों पर आधारित है. आयुष्मान इसमें जोशुआ नाम के अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाते हैं, जो शांति समझौते के मिशन पर काम करता है. निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म में राजनीति, राष्ट्रवाद और पहचान जैसे मुद्दों को रोमांचक अंदाज में पेश किया है. ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||