Last Updated:
Riyan Parag-Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार शतक से चूक गए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव ने सधी हुई 96 रनों की पारी खेली. आउट होने के बाद वैभव जब डगआउट में गए तो उनकी कप्तान रियान पराग के साथ तीखी बहस हुई.
वैभव सूर्यवंशी के साथ रियान पराग बात करते हुए
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार मिली. इस नॉकआउट मैच में राजस्थान के लिए एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी ने बैटिंग में कमाल किया. लगातार गिरते हुए विकेट के बीच वैभव ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि 47 गेंद में 96 रन भी बनाए. वैभव सिर्फ 4 रन से अपना शतक चूक गए. इससे पहले एलिमिनेटर मैच में भी वैभव ने धुआंधार अंदाज में 97 रनों की पारी खेली थी.
लगातार दो मैच में वैभव के शतक से चूकने पर शायद कप्तान रियान पराग खुश नहीं थे. क्वालिफायर-2 में जब वैभव आउट होकर डगआउट में आए तो रियान पराग उनसे बात करने पहुंचे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रियान पराग वैभव को समझाते हुए दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि रियान पराग वैभव को इस बात के लिए डांट लगा रहे हैं कि उन्हें संभल कर पहले अपना शतक पूरा करना चाहिए था. इस वीडियो में वैभव रियान की बातों को सुनकर रुआंसा हो गए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



