टॉस जीतने के बाद पराग ने कहा, “हम पहले बैटिंग करेंगे. विकेट लगभग वैसा ही है, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में यह धीमा हो जाता है, और हमारे पास इसके लिए गेंदबाज मौजूद हैं. हमें बस 40 ओवर तक बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है, जो टीम सबसे अच्छा खेलेगी, वही जीतेगी. टीम में बदलाव नहीं है.”
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते. इस विकेट पर पहले ही 40 ओवर का खेल हो चुका है और अब इसका मिजाज बदलने वाला नहीं है. हमारे लिए सब कुछ दांव पर लगा है. अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति है. साई किशोर टीम में वापस आए हैं. यह एकमात्र बदलाव है.”
राजस्थान एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंची है, जबकि गुजरात को पहले क्वालीफायर आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में जीतने वाली टीम रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल खेलेगी. लीग चरण के दो मैचों में पहला मैच आरआर ने 6 विकेट से जीता था, जबकि जीटी ने दूसरा मैच 77 रन से जीता था.
राजस्थान प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
गुजरात प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



