NEET 2026 Latest News: NEET 2026 परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार इस बार कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है. पेपर लीक विवाद के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. News18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और ट्रांसपोर्टेशन के लिए एयरफोर्स की मदद ली जा सकती है.
NEET, neet exam, Dharmendra Pradhan, NEET 2026 Latest News, NEET 2026 Security Update: नीट यूजी परीक्षा की सुरक्षा का प्लान क्या है?
NEET 2026 Latest News: NEET 2026 परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार इस बार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. पिछले साल पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर उठे विवाद के बाद अब सरकार कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है. इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने News18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि इस बार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और फुलप्रूफ बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है.उन्होंने खुलासा किया कि सरकार ने इस बार NEET प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए भारतीय वायु सेना यानी एयरफोर्स से भी मदद मांगी है. इसके अलावा सभी राज्यों की पुलिस, CRPF और प्रशासनिक एजेंसियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा.
एयरफोर्स से क्यों मांगी गई मदद?
News18 हिंदी से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अभी तक NTA और भारत सरकार का पोस्टल विभाग प्रश्नपत्रों की जिम्मेदारी संभालता रहा है. पेपर तैयार होने वाली जगह से परीक्षा केंद्र तक और फिर वहां से NTA तक पूरे ट्रांसपोर्टेशन का काम पोस्टल विभाग करता है,लेकिन इस बार हालात अलग हैं. सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. इसी वजह से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उन्होंने खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और एयरफोर्स से मदद देने का अनुरोध किया.धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि समय कम है और सुरक्षा की चिंता ज्यादा है इसलिए हमने एयरफोर्स से अनुरोध किया है कि क्या इस बार लॉजिस्टिक सपोर्ट में मदद की जा सकती है. हमें आश्वासन मिला है कि एयरफोर्स मदद करेगी.
राज्यों की पुलिस और CRPF भी रहेंगी तैनात
शिक्षा मंत्री ने बताया कि केवल एयरफोर्स ही नहीं बल्कि पूरे देश का सुरक्षा तंत्र इस बार परीक्षा व्यवस्था में शामिल रहेगा. जहां जरूरत होगी वहां राज्य पुलिस और CRPF की मदद ली जाएगी.उन्होंने कहा कि 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा में करीब 22 लाख छात्र शामिल होंगे. ऐसे में जिम्मेदारी बहुत बड़ी है और सरकार बच्चों की सुरक्षा और भरोसे को सबसे ऊपर रख रही है.
‘बच्चों का हित सबसे जरूरी’
धर्मेंद्र प्रधान ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो एयरफोर्स की मदद लेने पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य और मानसिक शांति सबसे ज्यादा जरूरी है.उन्होंने कहा कि कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं कि एयरफोर्स की क्या जरूरत है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या हमारे देश के बच्चों का हित सर्वोपरि नहीं है? क्या उन्हें भरोसा देने के लिए हमें पूरी ताकत नहीं लगानी चाहिए?
उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों में बड़े एग्जाम्स के दौरान इसी तरह का ग्लोबल मॉडल अपनाया जाता है जहां पूरे सरकारी सिस्टम को परीक्षा सुरक्षा में लगाया जाता है.
‘होल ऑफ गवर्नमेंट एप्रोच’ पर काम कर रही सरकार
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार इस बार होल ऑफ गवर्नमेंट एप्रोच के तहत काम कर रही है. यानी सिर्फ NTA ही नहीं, बल्कि कई मंत्रालय, सुरक्षा एजेंसियां और राज्य सरकारें मिलकर परीक्षा को सुरक्षित बनाने में जुटी हैं.उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है और सहयोग मांगा है.शिक्षा मंत्री ने कहा कि 3 मई को हुई परीक्षा में भी सभी राज्य सरकारों ने भरपूर मदद की थी. चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो,बच्चे सबके हैं. इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए.
‘हर राज्य से मिला पूरा सहयोग’
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्हें लगभग सभी राज्यों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. राज्य सरकारों ने भरोसा दिलाया है कि NTA की परीक्षाओं में वे पूरी मदद करेंगे.उन्होंने कहा कि अभी CUET परीक्षा भी चल रही है और उसमें भी राज्य सरकारें सहयोग कर रही हैं.शिक्षा मंत्री के मुताबिक जब-जब बड़ी परीक्षाएं होती हैं राज्य सरकारें आगे आकर सहयोग करती हैं, लेकिन NEET में एक ही दिन में 22 लाख छात्र परीक्षा देते हैं इसलिए जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



