साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरत अंदाज के लिए जानी जाती हैं. अगर आप उनके फैन हैं और इस समर ब्रेक में कुछ थ्रिलर या डरावना देखना चाहते हैं तो तृषा की ये सुपरनेचुरल और हॉरर फिल्में आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं. ये फिल्में हिंदी में डब होकर OTT पर हैं. चलिए बताते हैं वो कौन सी फिल्में हैं और कहां देख सकते हैं.
नई दिल्ली. तृषा कृष्णन हाल ही में अपनी नई फैंटेसी-ड्रामा फिल्म ‘करुप्पु’ की सफलता को लेकर भी काफी चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने एक्टर सूर्या के साथ काम किया है. दक्षिण भारतीय सिनेमा की जाने-मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने रोमांटिक और ड्रामा फिल्मों के अलावा हॉरर और सुपरनैचुरल जॉनर में भी अपनी छाप छोड़ी है. उनकी सुपरनैचुरल फिल्में दर्शकों को डराने के साथ-साथ मनोरंजन भी करती हैं. इनमें से कई फिल्में आज OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं, जहां फैंस उन्हें घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.
सबसे पहले बात साल 2018 में आई सबसे चर्चित सुपरनैचुरल फिल्म ‘मोहिनी’ की. इस तमिल कॉमेडी हॉरर फिल्म में तृषा ने डबल रोल किया है. वे वैष्णवी और मोहिनी के रोल में नजर आईं. कहानी एक यूट्यूबर वैष्णवी की है जो लंदन जाती है और मोहिनी की आत्मा उसमें समा जाती है. मोहिनी बदला लेना चाहती है.
‘मोहिनी’ हिंदी डब में भी उपलब्ध है. इसे हिंदी में फ्री में यूट्यूब पर और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म में तृषा का परफॉर्मेंस, हॉरर और कॉमेडी का बैलेंस दर्शकों को खूब पसंद आया. फिल्म में जैकी भगनानी, योगी बाबू मुख्य भूमिका में हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
नायकी (Nayaki) यह फिल्म तृषा के करियर की बेहतरीन हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है. कहानी एक फिल्ममेकर की है, जो अपनी फिल्म की कहानी लिखने के लिए एक पुरानी और हॉन्टेड हवेली में जाता है. वहां उसका सामना एक ऐसी भूतनी (तृषा कृष्णन) से होता है, जो गुजरे जमाने की एक्ट्रेस थी और जिसके साथ फिल्म इंडस्ट्री में धोखा हुआ था. अब उसकी आत्मा उन लोगों को निशाना बनाती है जो महिलाओं का शोषण करते हैं.
फिल्म में तृषा कृष्णन का कॉमिक टाइमिंग सराहनीय रहा. यह Zee5 पर उपलब्ध है और हल्के-फुल्के डरावने मूड के लिए परफेक्ट मानी जाती है. फ्री में इसे भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
अगर आपको भूतों के अलावा इंसानी दिमाग और रहस्यमयी घटनाओं पर आधारित थ्रिलर पसंद है, तो ‘द रोड’ एक अच्छा विकल्प है. इसमें तृषा ने ‘मीरा’ नाम की महिला का किरदार निभाया है, जो एक नेशनल हाईवे पर हुए रहस्यमयी एक्सीडेंट में अपने परिवार को खो देती है.
तृषा की ‘ब्रिंदा’ वेब सीरीज को भी कई लोग सुपरनैचुरल तत्वों से जोड़कर देखते हैं. Sony LIV पर उपलब्ध इस सीरीज में तृषा पुलिस ऑफिसर बनकर सुपरस्टिशन और रिचुअल मर्डर्स की जांच करती हैं. हालांकि, यह मुख्य रूप से क्राइम थ्रिलर है, लेकिन इसमें अंधविश्वास के सुपरनैचुरल एलिमेंट्स मौजूद हैं.
तृषा कृष्णन ने 1999 में ‘जोड़ी’ से डेब्यू किया और ‘वरशम’, ‘गिल्ली’, ‘96’, ‘पोन्नियिन सेल्वन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सुपरस्टार बनीं. लेकिन हॉरर जॉनर में उनका अवतार दर्शकों को नया अनुभव देता है. इन फिल्मों में तृषा ने ग्लैमरस इमेज से हटकर डरावने और कॉमिक रोल्स किए, जिसकी काफी तारीफ हुई. ‘मोहिनी’ और ‘नयकी’ जैसी फिल्में आज भी OTT पर ट्रेंड करती रहती हैं. अगर आप थ्रिल, डर और हंसी का मिक्सचर चाहते हैं तो ये फिल्में आपके लिए बेस्ट हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



