Last Updated:
Vaibhav suryavanshi record: वैभव सूर्यवंशी भले ही सबसे तेज आईपीएल शतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, लेकिन जिस अंदाज में ये 15 साल का लड़का खेल रहा है, हो सकता है वह अगले ही मैच में कीर्तिमान अपने नाम कर लें. वैसे क्रिस गेल के बाद आईपीएल के दूसरे सबसे तेज शतक (35 गेंद पर) का रिकॉर्ड वैभव के ही नाम हैं. जब उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंद पर 101 रन बनाए थे.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में जलजला
वैभव ने छक्के से बनाए 57 प्रतिशत रन
द ग्रेट क्रिस गेल ने अपने सबसे बेस्ट आईपीएल सीजन में 733 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 59 छक्के ठोके थे. यानी 48 प्रतिशत रन छक्के से आए थे, लेकिन वैभव के 680 रन में से 57 प्रतिशत रन छक्के से आए. वैभव जिस अंदाज में खेल रहे हैं, उसके आगे गेल के रिकॉर्ड बौने साबित होने लगे हैं.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
उम्र पर सवाल उठाने वाले शांत
अक्सर वैभव की उम्र को लेकर सवाल उठते हैं. विरोधी कहते हैं कि वह किसी एंगल से 15 साल के नहीं लगते, लेकिन दुनिया की जिस सबसे महंगी लीग में रन बनाने में 30 साल के धुरंधर भी फेल हो रहे हैं, वहां इतने बेखौफ अंदाज में खेलना क्या किसी से कम है.
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड
सबसे तेज शतक से चूक गए
आईपीएल 2026 में 27 मई की रात सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर खेला गया. यानी एक हार और आप टूर्नामेंट से बाहर. ऐसे हाई-प्रेशर मुकाबले में वैभव आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से सिर्फ एक शॉट से चूक गए. जब वह 28 गेंद पर 97 रन बनाकर खेल रहे थे तब वह सेंचुरी से बस एक हिट दूर थे. लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की एक शॉर्ट गेंद पर अपर कट खेला, जो डीप थर्ड मैन पर खड़े आर स्मरण के हाथों में चली गई. सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी पारी में 12 छक्के और पांच चौके से 29 गेंद पर 97 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी ने 97 रन की पारी खेलने के बाद क्या कहा
एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड
इस मैच में उतरने से पहले वैभव सूर्यवंशी छक्के के मामले में गेल से छह सिक्स पीछे थे. गेल ने 2012 के सीजन में 59 छक्के लगाए थे. सूर्यवंशी ने इस मैच में 12 छक्के लगाकर गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और आईपीएल 2026 में कुल 65 छक्के जड़ दिए. उनके 65 छक्के इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (43 छक्के) से भी काफी ज्यादा हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



