Image Slider

Last Updated:

Bakra Eid Namaz Live: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर यूपी सरकार अलर्ट हो गई, इसके चलते सभी स्लॉटरहाउस का निरीक्षण किया जाएगा. शासन ने अवैध पशुवध रोकने के लिए जिलों में टीम गठित की…और पढ़ें

कंसा पासी में नहीं होगी नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, स्लॉटर हाउस की निगरानीZoom

बकरा ईद पर जगह-जगह पढ़ी जा रही है नमाज.

Bakra Eid Namaz Kansa Pasi Sambhal Live: आज देश भर में बकरा-ईद मनाई जा रही है. सुबह से मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है. इस खास मौके पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. उत्तर प्रदेश के भी अलग-अलग जिलों में मस्जिदों के आसपास चाक-चौबंद की गई है. वहीं लखनऊ के मलिहाबाद के कसमंडी कलां में बकरीद की नमाज अदा नहीं की जाएगी और इसके लिए विवादित ढांचा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि कसमंडी कलां के विवादित ढांचे को लेकर नमाज के साथ-साथ पूजा पर भी रोक लगाई गई है. वहीं संभल में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

Bakra Eid Namaz In Agra: आगरा में शांति पूर्वक पढ़ी गई बकरीद की नमाज

आगरा में शांतिपूर्वक पढ़ी गई बकरा ईद की नमाज. पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई नमाज. अलग अलग मस्जिदों के बाहर पुलिस की लगाई गई ड्यूटी. ईदगाह पर डीसीपी और जामा मस्जिद के बाहर एडीसीपी रहे मौजूद. ड्रोन कैमरों से भी मस्जिदों की रखी जा रही निगरानी. बकरा ईद को लेकर आगरा को 6 जोन में बांटा गया.

Sambhal Bakrid Namaz Live: संभल के 800 से अधिक मस्जिदों में बकरीद की होगी नमाज

संभल जिले में बकरीद की नमाज के लिए कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. सुबह 8.30 बजे ईदगाह में होगी नमाज. जिले 800 से ज्यादा मस्जिद ईदगाह में होगी नमाज.

Bakra Eid Namaz Lucknow: लखनऊ में 10 बजे पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज

लखनऊ में बकरीद का पर्व आज. उत्साह, उल्लास के साथ बकरीद मनाने की तैयारी पूरी. सुबह 10 बजे लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज. मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी महली पढ़ाएंगे ऐशबाग ईदगाह में नमाज. नमाज और उसके बाद कुर्बानी को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस के व्यापक इंतजाम.

Meerut Bakra Eid Namaz: मेरठ में शांति से अदा हुई नमाज

समूचे मेरठ जोन में सकुशल नमाज संपन्न हो गई है. मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि कहीं पर भी सड़क पर नमाज नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना करें. सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखी जा रही है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||