Speeding Car Hits Woman; Admitted To Icu – Ghaziabad News
Image Slider
{“_id”:”6a19eba760123e59f10b5e39″,”slug”:”speeding-car-hits-woman-admitted-to-icu-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19495-2026-05-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी, आईसीयू में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम। तेज रफ्तार कार ने शक्तिखंड में ई-रिक्शा के इंतजार में खड़ी महिला को टक्कर मार दी। कार सवार विपरीत दिशा से आ रहा था। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। गौतमबुद्धनगर के छपरौला निवासी नितिन ढोंढियाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मई को उनकी मां व पत्नी एक मॉल के लिए जा रही थीं। आइसक्रीम पार्लर के पास वह ई-रिक्शा के इंतजार में खड़ी थीं और उसी समय तेज रफ्तार कार ने उनकी मां ऊषा को टक्कर मार दी। उन्हें इंदिरापुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही कार चालक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।