Image Slider

During a municipal board meeting, a councilor attempted self-immolation by dousing himself with petrol.

लोनी नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासद से अपने ऊपर डाला पेट्रोल। स्रोत: वीडियोग्रैब



लोनी। सफाई कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिलने समेत अन्य मांग कर रहे लोनी नगर पालिका के वार्ड एक के सभासद आदर्श प्रधान ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। साथी सभासदों ने आग लगाने से रोका लिया। सभासद ने नगर पालिका अधिकारियों और चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पेट्रोल डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।नगर पालिका में बोर्ड बैठक शुक्रवार को शुरू हुई और चेयरपर्सन रंजीता धामा समेत अधिकारी और सभासद बैठे हुए थे। करीब चार बजे वार्ड एक के सभासद आदर्श प्रधान बोतल में पेट्रोल लेकर बैठक में पहुंचे। उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। मौजूद सभासदों ने उनको पकड़ लिया। नगर पालिका अध्यक्ष मौके से चली गईं। उधर, आदर्श प्रधान ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने समेत कई आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मनमर्जी से सफाई कंपनी को टेंडर जारी किया है। रंजीता धामा ने वीडियो जारी कर रखी बात : पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वीडियो जारी करके कहा कि सभासद ने पेट्रोल डालने की योजना थी। पुलिस की मौजूदगी में सभासद बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचे यह सुरक्षा में चूक है। इसकी पुलिस आयुक्त से शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लग रहा है कि सभासद उन पर पेट्रोल छिड़कने तो नहीं आए थे। सफाई टेंडर के आरोपों पर कहा कि यह शासन स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाता है। जिलाधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद ही टेंडर पास हुआ।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||