बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने अपनी उम्र और सिंगल स्टेटस का मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है. 47 की उम्र में भी बेहद फिट शमिता ने सोशल मीडिया पर बिना मांगे ज्ञान देने वालों की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने साफ किया कि वो अपनी लाइफ में बेहद खुश और हेल्दी हैं, इसलिए लोग उन पर अपनी दकियानूसी सोच थोपना बंद करें. ट्रोलर्स को शमिता के इस मुंहतोड़ और करारे जवाब की चर्चा अब हर तरफ हो रही है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी 47 साल की उम्र भी में कुंवारी हैं. वैसे उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है. भले ही उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी आज 14 साल के बेटे की मां हैं, लेकिन शमिता का हमेशा से यही मानना रहा है कि सिर्फ समाज के दबाव में आकर या नाम के लिए शादी नहीं करनी चाहिए.
इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी उम्र और सिंगल स्टेटस को लेकर ट्रोल करने की कोशिश की. लेकिन शमिता ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोलर्स को जवाब देने का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो उनके पोस्ट्स पर बिना वजह बकवास कमेंट्स कर रहे थे.
कमेंट्स का जवाब देते हुए शमिता ने एक नोट भी लिखा, ‘आपके इन शानदार कमेंट्स का जवाब देने के लिए मैं इस बेहतरीन मौके का फायदा उठाना चाहती हूं. आपका कहना है कि आपकी उम्र हो गई है, अब पहले वाली बात नहीं रही’… तो सुनिए, हां, मैं अब अलग दिखूंगी. वक्त के साथ चीजें बदलती हैं और यही कुदरत का नियम है.’
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने आगे लिखा, ‘इस दुनिया में कुछ भी हमेशा के लिए एक जैसा नहीं रहता, यहां तक कि हमारा रूप-रंग भी नहीं! लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं बिल्कुल हेल्दी हूं, फिट हूं और बहुत खुश हूं. ऊपरवाले ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मेरे दिल में बस आभार है और मेरे लिए सिर्फ यही मायने रखता है.’
आगे लिखते हुए शमिता ने एक और कमेंट का जवाब दिया, जिसमें लिखा था कि अगर शादी टाइम पर कर लेती तो आपके बच्चे आज बड़े हो गए होते.’ इस पर शमिता ने करारा पलटवार करते हुए लिखा, ‘आपने वही बात कही जो बिल्कुल साफ है तो इससे क्या? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई?’
उन्होंने आगे लिखा, ‘सबसे जरूरी बात, आप जैसे लोग हम सिंगल औरतों को सिर्फ इसलिए क्यों फॉलो करते हो ताकि हमारी उम्र का मजाक उड़ा सको? हमें अपनी वही रूढ़िवादी, दकियानूसी और पुरुष-प्रधान सोच से परेशान करना बंद करो. प्लीज मुझ पर एक एहसान करो और इसी वक्त मुझे अनफॉलो कर दो.’
शमिता ने साल 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें से अपना धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से वो छा गईं. इसके बाद उन्होंने ‘जहर, ‘फरेब और ‘कैश’ जैसी फिल्मों में काम किया. फिर उन्होंने अपनी दूसरी प्राथमिकताओं और इंटीरियर डिजाइनिंग के पैशन को फॉलो करने के लिए फिल्मी दुनिया से एक लंबा ब्रेक ले लिया.
सालों बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में वापसी की और ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी 9’, ‘बिग बॉस ओटीटी’ और ‘बिग बॉस 15’ जैसे बड़े रियलिटी शोज में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो कुछ साल पहले राकेश बापट के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे लेकिन साल 2022 में शमिता ने सोशल मीडिया पर खुद यह साफ कर दिया कि अब दोनों साथ नहीं हैं और उनका ब्रेकअप हो चुका है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



