10 Additional Trips Added To The Namo Bharat Train Service – Ghaziabad News
Image Slider
{“_id”:”6a1730d14949358e860cd055″,”slug”:”10-additional-trips-added-to-the-namo-bharat-train-service-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-895885-2026-05-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: नमो भारत ट्रेन के 10 फेरे और बढ़ाए गए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। एनसीआरटीसी ने दिल्ली मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन की जरूरत को देखते हुए 10 फेरे और बढ़ाने का निर्णय लिया है। सराय कालेखां से लेकर मेरठ साउथ तक यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। विदित हो कि एनसीआरटीसी ने आठ अतिरिक्त फेेरे पहले भी बढ़ाए थे। यात्रियों को इसका भारी लाभ मिला। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि अब कुल 18 फेरों की बढ़ोतरी नमो भारत ट्रेन की हो गई है। इसकी नई समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। सवेरे सात बजे से साढ़े 11 बजे और शाम को पांच से रात साढ़े आठ बजे के बीच यह ट्रेनें पीक ऑवर में संचालित होंगी। इस बदलाव से नियमित यात्रियों के साथ विद्यार्थियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। आज के बढ़े तापमान में नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। इससे लोगों का समय भी बच रहा है। रोजाना एक लाख यात्री इस सेवा का लाभ उठाकर देश निर्माण में भागीदार बन रहे हैं।