थलापति विजय मास-मसाला फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अगर आप वीकेंड पर कुछ बेहद सॉलिड और रोमांच से भरपूर देखना चाहते हैं, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद उनकी ये 8 फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. इन फिल्मों में जासूसी मिशन और स्पाई थ्रिलर से लेकर हाई-ऑक्टेन होस्टेज ड्रामा जैसी बेमिसाल कहानियां शामिल हैं. शानदार रेटिंग वाली इन बेहतरीन फिल्मों का सस्पेंस आपको स्क्रीन से बांधे रखेगा. आज ही अपनी वॉचलिस्ट में इन्हें शामिल करिए.
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की गिनती भारत के सबसे बड़े मास-एक्शन सुपरस्टार्स में होती है. अपने तीन दशक लंबे शानदार करियर में उन्होंने रोमांस, कॉमेडी और एक्शन से लेकर एक से बढ़कर एक सस्पेंस और पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्में दी हैं. अगर आप भी वीकेंड पर उनकी बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों का मजा घर बैठे लेना चाहते हैं, तो यह खास लिस्ट सिर्फ आपके लिए है.
लियो: इस फिल्म की कहानी पार्थिबन नाम के एक सीधे-साधे कैफे ओनर की है, जो हिमाचल में अपनी फैमिली के साथ रहता है. एक हादसे के बाद उसकी तस्वीर वायरल होती है, जिसके बाद खूंखार गैंगस्टर्स उसे अपना पुराना साथी लियो दास समझकर ढूंढने निकल पड़ते हैं. फिल्म का सस्पेंस इसी बात पर टिका है कि क्या पार्थिबन ही लियो है? 7.2 रेटिंग वाली मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
थुप्पाक्की: थलापति विजय के करियर की यह सबसे कल्ट स्पाई थ्रिलर फिल्म मानी जाती है. इसमें वह जगदीश नाम के एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं, जो मुंबई छुट्टी मनाने आता है. इसी दौरान उसे शहर में एक्टिव स्लीपर सेल्स और एक बड़े टेरर नेटवर्क का पता चलता है. वह अकेले ही अपनी सूझबूझ से इस नेटवर्क को तबाह करने के मिशन पर निकल पड़ता है. फिल्म की रेटिंग 8.1 है और यह मूवी जियो हॉटस्टार पर है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कत्थी: इस सोशल-एक्शन थ्रिलर में थलापति विजय डबल रोल में हैं- एक चोर कथिरेसन और दूसरा सामाजिक कार्यकर्ता जीवानंदम. जब कथिरेसन जेल से भागकर जीवानंदम की जगह लेता है, तो उसे कॉर्पोरेट वर्ल्ड के खूंखार इरादों और गरीब किसानों की दयनीय स्थिति का पता चलता है.इसके बाद वह शातिर दिमाग लगाकर भ्रष्ट सिस्टम को घुटनों पर लाता है. अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म की रेटिंग 8.1 है.
थेरी: यह एक इमोशनल एक्शन-थ्रिलर है, जिसकी कहानी जोसेफ कुरुविला (विजय) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी के साथ केरल में शांत जिंदगी जी रहा है. लेकिन एक हादसे के बाद उसका अतीत सामने आता है कि वह असल में एक जांबाज डीसीपी विजय कुमार था, जिसका पूरा परिवार एक क्रूर राजनेता ने मार डाला था. 7.4 रेटिंग वाली इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
मास्टर: यह एक बेहतरीन डार्क-थ्रिलर फिल्म है. कहानी जेडी (विजय) नाम के एक शराबी प्रोफेसर की है, जिसे सजा के तौर पर एक बाल सुधार गृह भेजा जाता है. वहां उसे पता चलता है कि भवानी (विजय सेतुपति) नाम का एक खतरनाक गैंगस्टर इन मासूम बच्चों का इस्तेमाल अपने क्रिमिनल सिंडिकेट के लिए कर रहा है. इसके बाद दोनों के बीच जंग छिड़ जाती है. ‘मास्टर’ की रेटिंग 7.4 है और इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.
मर्सल: इस थ्रिलर फिल्म की कहानी मैजिशियन और एक ईमानदार डॉक्टर (विजय) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मेडिकल फील्ड में फैले भ्रष्टाचार और भ्रष्ट डॉक्टरों को एक-एक करके निशाना बनाते हैं. पुलिस जब इस गुत्थी को सुलझाने निकलती है, तो मेडिकल नेक्सस के साथ-साथ उनके अतीत का एक खौफनाक और सस्पेंस से भरा राज सामने आता है. इसकी रेटिंग 7.5 है. आप इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम: यह एक हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसमें विजय एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड के विंग कमांडर गांधी के रोल में हैं. सालों पहले एक मिशन के दौरान खोया हुआ उनका बेटा अचानक सामने आता है, लेकिन उसके इरादे कुछ और ही हैं. फिल्म में विजय का डबल रोल और बाप-बेटे की दिमागी जंग रोंगटे खड़े कर देती है . फिल्म की रेटिंग 5.7 है और यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
बीस्ट: यह एक हाई-ऑक्टेन होस्टेज एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. कहानी वीरा राघवन (विजय) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रॉ का एक पूर्व जांबाज फील्ड एजेंट है. एक मॉल में शॉपिंग के दौरान आतंकवादियों का एक ग्रुप उस मॉल को हाईजैक कर लेता है और सरकार के सामने अपनी मांगें रखता है. मॉल के अंदर फंसे वीरा राघवन अकेले ही आतंकियों के छक्के छुड़ाते हैं. 5.2 रेटिंग वाली यह मूवी नेटफ्लिक्स पर है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



