Image Slider

Last Updated:

IPL 2026 flopped Player: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का नॉक आउट स्टेज शुरू हो गया है. आरसीबी, राजस्थान, सनराइजर्स और गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई. बाकी के अन्य टीम इसलिए इस रेस से बाहर रही, क्योंकि उनके खिलाड़ी सीजन में फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिसने करोड़ों रुपए लेकर कौड़ियां का खेल दिखाया.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई टीमों के बड़े खिलाड़ियों ने निराश किया. खास तौर पर उन प्लेयर्स ने जो टीम के लिए पहले अच्छा प्रदर्शन किया था. यही कारण है फ्रेंचाइजी ने कई बड़े खिलाड़ियों को मोटी रकम देकर अपनी टीम में या तो रिटेन किया या फिर शामिल, लेकिन उनमें से अधिकतर उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिसने अपनी टीम से मोटी सैलरी तो उठाई लेकिन उसके अनुरूप काम नहीं किया.

Rishabh Pant

ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने IPL 2026 के लिए रिकॉर्ड 27 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर रिटेन कर अपनी टीम का कप्तान बनाया था. हालांकि, इतनी बड़ी कीमत के मुकाबले उनका यह सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी. उन्होंने इस सीजन में खेले 14 मैचों में सिर्फ 312 रन ही बना पाए. हालांकि आरसीबी के खिलाफ मैच नंबर 50 में उन्होंने एक मैच जिताऊ पारी खेली थी, लेकिन पूरे सीजन में उनकी बड़ी पारियों और बल्लेबाजी की गहराई की कमी खली.

Nicholas Poorna

लखनऊ सुपर जाइंट्स के ही आक्रामक बल्लेबाज निकोलसन पूरन को टीम ने 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. पिछले सीजन में 524 रन बनाने वाले पूरन के लिए साल 2026 का सीजन बेहद खराब और निराशाजनक साबित हुआ. सीजन के शुरुआती हिस्से में तो उनकी फॉर्म में तगड़ी गिरावट देखी गई, जहां शुरुआती 5 पारियों में वह सिर्फ 42 रन ही बना सके और उनका स्ट्राइक रेट घटकर महज 76.36 रह गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Matheesa patirana

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद, श्रीलंका के इस मलिंगा जैसी एक्शन वाले तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में भारी बोली लगाकर 18 करोड़ में खरीदा था. केकेआर ने उन्हें मुख्य रूप से अपने डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ के तौर पर टीम में शामिल किया था, लेकिन वह टीम के लिए अपने डेब्यू मैच में ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

Jasprit Bumrah

मुंबई इंडियंस के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. बुमराह ने इस सीजन में कुल 13 मैच खेले, जिसमें उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 8.37 की इकॉनमी रेट से रन दिए. हालांकि, विकेटों के लिहाज से यह सीजन उनके स्तर के मुताबिक थोड़ा सूखा रहा और वे पूरे सीजन में केवल 4 विकेट ही चटका सके, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1/15 रहा.

Suryakumar Yadav

भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने प्रमुख बल्लेबाज के रूप में रिटेन किया था. आईपीएल 2026 में सूर्या ने मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 20.77 की औसत और 147.54 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ कुल 270 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले और उनका सर्वोच्च स्कोर 60 रन रहा. हालांकि यह उनके 2025 के सीजन की तुलना में कम रहा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||