Image Slider

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत 607 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

.

राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद हैं। कैंडिडेट की आयु 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए।

4 जून से आवेदन

कैंडिडेट 4 जून से 3 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन पहले प्री-परीक्षा और फिर मेन एग्जाम और इंटरव्यू से होगा। प्री-एग्जाम में वस्तुनिष्ट (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न होंगे। वहीं मेन एग्जाम में वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) प्रश्न होंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सिलेबस जनवरी में किया था जारी

परीक्षाओं का सिलेबस आयोग की वेबसाइट पर 9 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। सिलेबस के आधार पर ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। परीक्षा की तारीख और स्थान के संबंध में बाद में सूचना दी जाएगी।

राज्य सेवाएं (192 पद)

क्र. सं. सेवा का नाम पदों की संख्या
1 राजस्थान प्रशासनिक सेवा 57
2 राजस्थान पुलिस सेवा 26
3 राजस्थान लेखा सेवा 36
4 राजस्थान सहकारी सेवा 06
5 राजस्थान नियोजन सेवा 03
6 राजस्थान कारागार सेवा 05
7 राजस्थान उद्योग सेवा 12
8 राजस्थान राज्य बीमा सेवा 11
9 राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा 0
10 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 01
11 राजस्थान पर्यटन सेवा 06
12 राजस्थान परिवहन सेवा 10
13 राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा 01
14 राजस्थान देवस्थान सेवा 01
15 राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा 06
16 राजस्थान महिला विकास सेवा 04
17 राजस्थान श्रम कल्याण सेवा 02
18 राजस्थान आबकारी (सामान्य शाखा) सेवा 01
19 राजस्थान आबकारी (Preventive Force) सेवा 0
20 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात सेवा 02
21 राजस्थान राज्य कृषि विपणन सेवा (विपणन अधिकारी) 02

अधीनस्थ सेवाएं (415 पद)

क्र. सं. सेवा का नाम पदों की संख्या
1 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA) 06
2 राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA) 0
3 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA) 109
4 राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA) 04
5 राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA) 136
6 राजस्थान तहसीलदार सेवा (SA) 12
7 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (NSA) 11
8 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (SA) 08
9 राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा 20
10 राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा 05
11 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (NSA) 0
12 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (SA) 0
13 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA) 17
14 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA) 02
15 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (NSA) 08
16 राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (SA) 06
17 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA) 02
18 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (SA) 01
19 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (NSA) 20
20 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (SA) 02
21 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (NSA) 05
22 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (SA) 0
23 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (NSA) 34
24 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (SA) 01
25 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (Programme Officer) 0
26 राजस्थान अधीनस्थ सेवा ‘राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग’ (कनिष्ठ विपणन अधिकारी) 06

17 अप्रैल को RAS-2024 को जारी हुआ था रिजल्ट

17 अप्रैल 2026 को आयोग ने आरएएस-2024 का रिजल्ट जारी किया था। इससे पहले राज्य सरकार ने जनवरी में एक लाख भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। इसमें जानकारी दी गई थी कि आरएएस भर्ती 2026 करीब 500 पदों पर होगी। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 3 मई की तारीख प्रस्तावित की थी, लेकिन वैकेंसी नहीं निकली।

यह रहेगा परीक्षा शुल्क

  • सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए।
  • राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपए।

ऐसे करें अप्लाई

अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा।

  • इसके बाद सिटीजन एप (G2C) में रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।
  • पहली बार OTR करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा, आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक आई.डी. प्रूफ की डिटेल और डॉक्युमेंट अपलोड करना जरूरी है।
  • लॉगिन कर सिटीजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया जाना संभव नहीं होगा।

—–

यह खबर भी पढ़िए…

RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:9वें स्थान पर रहे भूपेन्द्र के इन्टरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर; पहले प्रयास में 23 साल की शालू सिलेक्ट

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 का रिजल्ट आरपीएससी ने जारी कर दिया। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। पढ़ें पूरी खबर…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||