केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सांचू पोस्ट पर पहुंचे हैं। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की ये सबसे ऐतिहासिक पोस्ट में शामिल है। ये दो बड़ी जंग की गवाह रही है। इस पोस्ट पर जाने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री हैं।
यहां वे जवानों से मुलाकात कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गृहमंत्री के साथ मौजूद हैं। शाह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर से सांचू पहुंचे थे।
इससे पहले बीकानेर में पुलिस ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि वे गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे।
गृहमंत्री अमित शाह सोमवार रात करीब 10.30 बजे बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया था।
सांचू पोस्ट से देखेंगे पाकिस्तानी इलाका
अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे सांचू पोस्ट के नजदीक से पाकिस्तानी इलाका भी देख सकते हैं। क्योंकि यहां से जीरो पॉइंट व सरहद साफ नजर आती है।
रेगिस्तान में झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बीच शाह इस पोस्ट पर तैनात जवानों से चर्चा करेंगे। शाह करीब साढ़े 12 बजे वापस बीकानेर के लिए रवाना होंगे।
बॉर्डर पर बढ़ रही तस्करी पर करेंगे चर्चा
गृहमंत्री बीएसएफ के हेडक्वार्टर पर दोपहर में पांच जिलों के कलेक्टर व एसपी के साथ मीटिंग करेंगे। इनसे बॉर्डर पर बढ़ रही तस्करी सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस मीटिंग में देश की सुरक्षा से जुड़ी कई एजेंसियों के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहेंगे।
इसी दौरान बॉर्डर के 184 गांवों के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना भी शुरू की जाएगी। इसके तहत राजस्थान के बॉर्डर से लगे 184 गांवों को सड़क और 4G नेटवर्क से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
NSUI जिलाध्यक्ष हिरासत में
गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा को उनके घर से हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, विरोध-प्रदर्शन कर काले झंडे दिखाने की योजना थी, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष की हिरासत को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
….
भारत-पाक बॉर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवान और ड्रोन की स्पेशल-टीम तैनात:राजस्थान से सटे बॉर्डर पर 24 घंटे करेंगे निगरानी; एक साल में तैयार होगी 350 से ज्यादा बटालियन
राजस्थान से सटी 1,070 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा का चक्रव्यूह अब पूरी तरह बदल गया है। सरहद पर अब ‘भैरव बटालियन’ के साथ ‘अशनी ड्रोन प्लाटून’ (ड्रोन टुकड़ी) को तैनात किया गया है। पूरी खबर पढ़िए…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



