-स्पोट्र्स काॅप्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में 03 से 13 जून तक होगा आयोजन
-शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर सरीखे खिलाड़ी खेलेंगे
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। पहली बार बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्पोट्र्स काॅम्प्लेक्स के क्रिकेट ग्राउंड में होने जा रहा है। शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर, थिसारा परेरा और तिलकरत्ने दिलशान सरीखे अंतर्राष्ट्रीय और आपके चहेते खिलाड़ी इस ग्राउंड में चैके-छक्के लगाएंगे। बिग क्रिकेट लीग के सीजन-टू का आगाज 3 जून को होगा और 13 जून तक चलेगा। सभी मैचों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस मैच के आयोजन के लिए क्रिकेट ग्राउंड और आसपास सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी संबंधित विभागों की बैठक कर तैयारियों को प्राथमिकता पर तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस आयोजन के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।
बिग क्रिकेट लीग के मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह ने बताया कि आनलाइन ट्रैवेल टेक कंपनी ईज माई ट्रिप के सहयोग से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में छह फ्रेंचाइजी टीमें टी-20 फाॅर्मेट में 18 मुकाबले खेलेंगी। इसकी मौजूदा चैंपियन मुंबई मरींस है। इसकी खास बात यह है कि देशभर से चुने गए शौकिया तौर पर 60 क्रिकेटरों को इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में खेलने का अवसर मिलेगा। इनके साथ पूर्व आईपीएल खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। भारत में इन मैचों का सीधा प्रसारण यूरो स्पोट्र्स पर किया जाएगा, जबकि डिजिटल स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा लीग से जुड़े नेटवर्क पर इस 11 दिवसीय टूर्नामेंट को 25 से अधिक देशों में लाइव प्रसारित किया जाएगा।
ईज माई ट्रिप के संस्थापक एवं चेयरमैन निशांत पिट्टी ने कहा कि बिग क्रिकेट लीग के साथ साझेदारी बेहद रोमांचक और संतोषजनक रही है। बीसीएल ने एक ऐसा नया फॉर्मेट पेश किया है, जिससे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को जमीनी स्तर की प्रतिभाओं के साथ जोड़ने का काम करता है। बिग क्रिकेट लीग के लीग कमिश्नर दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि बिग क्रिकेट लीग का उद्देश्य एक विश्वस्तरीय क्रिकेट मंच तैयार करना है, ताकि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिल सके।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



