Image Slider

Last Updated:

इम्तियाज अली ने हाल ही में अपने एक बयान को लेकर उठे विवाद के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए सफाई जारी की है. इम्तियाज ने बताया था कि उन्हें क्यों लगा कि ‘कॉकटेल’ में वेरोनिका का किरदार निभाने के लिए दीपिका पादुकोण सबसे परफेक्ट थीं. उन्होंने बताया था कि लोग दीपिका को गुड गर्ल के तौर पर जानते थे.

फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण के बारे में अपने लेटेस्ट बयान पर सफाई दी है. उनका बयान विवाद का कारण बन गया था. इम्तियाज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वीडियो को दोबारा शेयर किया और बताया कि उनका बयान मजाकिया और हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया था, जिसका मकसद दीपिका को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था. (फाइल फोटो)

Imtiaz ali Deepika

इम्तियाज अली ने आगे कहा कि दीपिका खुद सबसे अच्छी तरह जानती हैं कि वह उन्हें कितना प्यार, सम्मान और सराहना करते हैं. हालांकि, उन्हें बताया गया कि उनके बयान को गलत समझा जा सकता है और इससे दीपिका को ठेस पहुंच सकती है, इसलिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से सफाई देना जरूरी समझा. (फाइल फोटो)

Imtiaz ali Deepika

इम्तियाज अली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने न्यूज18 के इंटरव्यू का वायरल वीडियो क्लिप दोबारा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया था कि दीपिका वेरोनिका के रोल के लिए क्यों परफेक्ट थीं. अपने मैसेज में इम्तियाज अली ने लिखा कि दीपिका के साथ बुरा व्यवहार करना उनके लिए ‘नामुमकिन’ है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें दीपिका के लिए ऐसी कोई सफाई लिखनी पड़ेगी. (फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Imtiaz ali Deepika

इम्तियाज अली ने लिखा, “मेरी सबसे प्यारी और सबसे अच्छी दोस्त दीपिका पादुकोण, तुम मेरी दोस्त हो, मेरी साथी हो, मेरे लिए ह्यूमर का सेफ ऑप्शन हो, मुझे लगता है कि तुम कभी भी मेरे मजाकिया कमेंट्स को गलत नहीं समझोगी क्योंकि तुम सबसे अच्छी तरह जानती हो कि मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं, सम्मान करता हूं, समझता हूं, सराहता हूं…” (फाइल फोटो)

Imtiaz ali Deepika

इम्तियाज अली ने आगे लिखा, “…लेकिन मुझे बताया गया कि तुम शायद गलत समझ सकती हो और तुम्हें बुरा लग सकता है, इसलिए मैं कह रहा हूं प्लीज ऐसा मत करना… तुम्हारे साथ बुरा होना तो इस जन्म में मुमकिन ही नहीं है… मैंने कभी नहीं सोचा था कि तुम्हारे लिए ऐसी कोई सफाई लिखनी पड़ेगी, लेकिन काफी वक्त हो गया और मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था. तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और हमेशा प्यार.” (फाइल फोटो)

Imtiaz ali Deepika

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब इम्तियाज अली ने न्यूज18 शोशा से बातचीत में बताया कि उन्हें क्यों लगा कि दीपिका ‘कॉकटेल’ में वेरोनिका का किरदार निभाने के लिए सबसे सही थीं. यह वही रोल है, जिसे दीपिका के करियर की सबसे यादगार परफॉर्मेंस में गिना जाता है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में दीपिका को मीरा के किरदार के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा गया था, जिसे बाद में डायना पेंटी ने निभाया. लेकिन इम्तियाज को लगा कि दीपिका वेरोनिका के रोल के लिए ज्यादा फिट रहेंगी. (फाइल फोटो)

Imtiaz post

इम्तियाज ने बताया कि वेरोनिका का किरदार उस वक्त दीपिका की पब्लिक इमेज से बिल्कुल अलग था, क्योंकि उस समय लोग उन्हें ‘गुड गर्ल’ के तौर पर ही जानते थे. हालांकि, निजी तौर पर दीपिका से मिलने और पार्टीज में साथ रहने के बाद उन्हें लगा कि दीपिका के अंदर एक फन, स्पॉन्टेनियस और बिंदास साइड भी है, जो दर्शकों ने अभी तक स्क्रीन पर नहीं देखी थी. (फाइल फोटो)

Imtiaz ali Deepika

इम्तियाज अली ने कहा, “मैंने ‘कॉकटेल’ की कहानी लिखी थी और उसमें कास्टिंग चल रही थी. दीपिका को मीरा के रोल के लिए पढ़ने के लिए दिया गया था, जो बाद में डायना ने निभाया. फिर दीपिका ने मुझे कॉल किया और मैंने उनसे कहा कि वेरोनिका का रोल क्यों नहीं पढ़तीं? वेरोनिका का किरदार उस वक्त दीपिका की इमेज से बिल्कुल अलग था. लेकिन क्योंकि मैं उनके साथ कमरे में और पार्टीज में रहा हूं, मुझे पता है कि वह कितनी मस्त और बिंदास हो सकती हैं, भले ही उस वक्त वह बाहर से ‘गुड गर्ल’ की इमेज प्रोजेक्ट कर रही थीं.” (फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||