उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत हरिअवध सिंह की माता बीरजा सिंह का 12 मई ( मंगलवार ) 2026 को निधन हो गया। बीरजा सिंह का अंतिम संस्कार आजमगढ़ स्थित उनके पुश्तैनी गांव चिलबिला में हुआ। बीरजा सिंह के निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। स्वर्गीय बीरजा सिंह लंबे समय से परिवार की मार्गदर्शक एवं संस्कारों की प्रेरणास्रोत रही थीं। उनके निधन को परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। वह सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार को सदैव संस्कार, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा दी। गांव और आसपास के लोगों के बीच भी उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों एवं परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
बीरजा सिंह के पुत्र एवं हरिअवध सिंह के बड़े भाई ओंकार सिंह ने बताया कि दशवां घाट संस्कार 22 मई (शुक्रवार) को एवं तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम 25 मई ( सोमवार ) को ग्राम चिलबिला, पोस्ट सिहुका अबीरपुर, जनपद आजमगढ़ में होगा। इस दुख की घड़ी में उदय भूमि परिवार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। स्वर्गीय बीरजा सिंह की स्मृतियां सदैव परिवार एवं समाज के बीच प्रेरणा स्वरूप बनी रहेंगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



