ग्वालियर में फिल्म शूटिंग के लिए पहुंचे यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अभिषेक मल्हान ने अपने बदले हुए लुक को लेकर बड़ा खुलासा किया. अब वह अपने चेहरे पर हमेशा रुमाल बांधकर रखते हैं. उनका कहना है कि इस नए लुक में वह बिल्कुल अलग दिखते हैं.
कंटेंट क्रिएटर अभिषेक विनय क्यों छुपा रहे मुंह
अभिषेक मल्हान ग्वालियर में रंगरूट फिल्म की शूटिंग करने आए थे. उनके साथ अभिनेत्री अशनूर कौर और मुक्ति मोहन भी मौजूद थी. शूटिंग के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी किसी से बात करते हैं तो चेहरे पर रुमाल लगा लेते हैं, क्योंकि नया लुक उन्हें खुद भी अलग महसूस करा रहा है.
किसी ने मेरी पहचान छीन ली
शूटिंग खत्म होने के बाद भास्कर के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि करीब चार साल बाद उन्होंने अपनी दाढ़ी हटाई है और अब चेहरे पर हमेशा रुमाल बांधकर रखते हैं. उनका कहना था कि अब जब मैं अपनी रील देखता हूं तो मन ही मन यही बोलता हूं ये मैंने क्या कर लिया. ऐसा लगता है कि किसी ने मेरी पहचान छीन ली हो. उन्होंने कहा बियर्ड से मेरे फेस को अलग ही लुक मिलता है. नई फिल्म में मेरा किरदार क्लीन शेव में हैं. बियर्ड नहीं है तो फेस खाली-खाली से लगता है. इसलिए जब भी किसी से बात करता हूं तो फेस पर रुमाल लगा लेता हूं.
हर घर में होना चाहिए कंटेंट क्रिएटर
इस दौरान उन्होंने कंटेंट क्रिएटर को सलाह दी है. उन्होंने कहा की बस कंटेंट ऐसा नहीं हो जो देखने वालों को बोर कर दें. कंटेंट में नया पन होना चाहिए. मैं तो कहूंगा कि कंटेंट क्रिएटर करने से दिमाग में नए विचार आते हैं. मैं तो यह सोचता हूं हर घर में कंटेंट क्रिएटर हों. इससे घर को सजाने में मदद मिलेगी.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



