Image Slider

Last Updated:

Varanasi Latest News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक मामला हैरान कर देने वाला आया है. जहां नौकरी देने के नाम से फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. अंदर कई युवक युवतियां भी मिले है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

बिल्डिंग में जाते थे सैकड़ों युवक-युवतियां, शाम को आते थे बाहर, खुला राज Zoom

फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित तौर पर चल रहे ठगी के बड़े खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक संदिग्ध कॉल सेंटर पर छापेमारी की जहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में पुलिस गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है. पुलिस को शिकायत मिली थी कि इस क्षेत्र में संचालित एक कथित कॉल सेंटर के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर उनसे ठगी की जा रही है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज सुबह पुलिस टीम ने इस कॉल सेंटर पर अचानक छापा मारा. जहां कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कॉल सेंटर की आड़ में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर रकम वसूली जा रही थी.

पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से आकर्षक नौकरी और बेहतर वेतन का लालच देकर युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा था. पुलिस को मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद इस पूरे कथित ठगी नेटवर्क, उसके संचालन के तरीके और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जबकि नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

इसके पहले भी वाराणसी के इसी क्षेत्र में संचालित होने वाले ऐसे कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापामारी की है. अवैध रूप से चल रहे ऐसे सेंटरों में बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया जाता है और उसे ठगी को अंजाम दिया जाता है. पुलिस लगातार इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई कर रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editorअभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||