Image Slider

होमखेलक्रिकेटLIVE: अफगानिस्तान के खिलाफ आज होगा भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान

Last Updated:

IND vs AFG Squad Announcement LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम अपने इंटरनेशनल अभियान की शुरुआत करने जा रही है. टीम इंडिया का पहला इंटरनेशनल सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. अफगा…और पढ़ें

Zoom

भारतीय क्रिकेट टीम

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच टीम घोषणा लाइव: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2026 अब अंतिम चरण में है. आईपीएल के खत्म होते ही टीम इंडिया के अफगानिस्तान के अपने इंटरनेशनल मैचों के अभियान की शुरुआत करेगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 6 जून से हो रही है. इस सीरीज के लिए मंगवार, 19 मई को भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया जाएगा.

India vs Afghanistan Squad Team Announcement LIVE: क्या सिर्फ टेस्ट टीम का किया जाएगा ऐलान

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों का ऐलान किए जाने की उम्मीद है, लेकिन रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की फिटनेस की चिंताओं के कारण संभावना है कि बीसीसीआई केवल टेस्ट टीम की घोषणा करे.

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच टीम घोषणा लाइव: मानव सुथार पर भी रहेगी चयनकर्ताओं की नजर

अगर भारत अफगानिस्तान टेस्ट का इस्तेमाल अपने गेंदबाजी विकल्पों को बढ़ाने के लिए करता है तो मानव सुथार उन खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं जिन पर सबकी नजर रहेगी. खबरों के मुताबिक चयनकर्ताओं की नजर इस बाएं हाथ के स्पिनर पर है और अंतिम फैसला संभवतः इस बात पर निर्भर करेगा कि आईपीएल के बाद भारत किस तरह से खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करता है.

IND vs AFG Test ODIs Squad Team Announcement LIVE: आकिब नबी पर भी है बीसीसीआई की नजर

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपने मुख्य तेज गेंदबाजों को रोटेट करने का फैसला करते हैं तो औकिब नबी का नाम भारतीय टीम में शामिल हो सकता है. खबरों के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज का नाम घरेलू खिलाड़ियों की सूची में शामिल है जिन पर नज़र रखी जा रही है.

India vs Afghanistan Squad Team Announcement LIVE: गुरनूर बराड़ को मिल सकता है टेस्ट टीम में मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अगर भारत अपने सीनियर तेज गेंदबाजों को रोटेट करता है तो गुरनूर बराड़ घरेलू तेज गेंदबाजों में से एक हो सकते हैं जिन पर नजर रखी जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें उन तेज गेंदबाजों में शामिल किया गया है जिन पर नजर रखी जा रही है और संभवत वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए बुमराह को आराम मिले, जिससे गुरनू के लिए मौका बन सकता है.

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच टीम घोषणा लाइव: जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड पर होगी चर्चा

टीम की घोषणा के साथ-साथ बीसीसीआई कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी करेगी. इसमें जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल 31 मई को है और टेस्ट सीरीज 6 जून से मुल्लनपुर में शुरू होगी. टूर्नामेंट के अंतिम चरण में खेलने वाले खिलाड़ियों के पास रिकवरी के लिए बहुत कम समय है. भारत के सभी फॉर्मेट में अग्रणी तेज गेंदबाज बुमराह को 2027 विश्व कप की दीर्घकालिक योजना को देखते हुए वनडे सीरीज के लिए शायद ही चुना जाए.

IND vs AFG Test ODIs Squad Team Announcement LIVE: कहां-कहां खेले जाएंगे भारत-अफगानिस्तान के मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके अलावा तीन वनडे सीरीज का पहला मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा. दूसरा वनडे लखनऊ में होगा जबकि तीसरे आखिरी वनडे के लिए दोनों टीमें चेन्नई पहुंचेगी.

India vs Afghanistan Squad Team Announcement LIVE: अफगानिस्तान के खिलाफ आज होगा भारतीय टीम का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे मुकाबले के लिए आज बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान करेगी. अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत 6 जून से होगी. 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होगा और उसके बाद दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||