मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड स्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट एरिया में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पार्किंग एरिया के शटर के अंदर एक सांप दिखाई दिया. ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट विक्की दुबे को सूचना दी. मौके पर पहुंचे विक्की दुबे ने सावधानी के साथ करीब 5 फुट लंबा सांप निकला है. मामले की जानकारी बांद्रा वेस्ट पुलिस स्टेशन और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट कंट्रोल रूम को भी दी गई.
रेस्क्यू टीम ने सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकाला.
जानकारी के मुताबिक, गैलेक्सी अपार्टमेंट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल मनोज कट्टे ने सबसे पहले सांप को देखा. इसके बाद उन्होंने तुरंत स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट और ‘सांप दोस्त’ के नाम से मशहूर विक्की दुबे को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही विक्की दुबे बिना देर किए मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
जांच के दौरान सांप कार पार्किंग एरिया के शटर के अंदर पाया गया. रेस्क्यू टीम ने सावधानी बरतते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला. बताया गया कि यह नॉन-वेनॉमस (का करीब 5 फुट लंबा सांप था. राहत की बात यह रही कि यह सांप नॉन-वेनमस यानी जहरीला नहीं था. मौके से सामने आए वीडियो में देखा गया कि स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट बेहद शांत तरीके से सांप के पास पहुंचे और अपने हाथों से उसे पकड़ लिया. रेस्क्यू के दौरान उन्होंने पहले सांप की पूंछ पकड़ी और फिर सावधानी से उसे अपने हाथ पर लपेट लिया. बाद में सांप को सुरक्षित तरीके से एक बैग में रखा गया.
पूरे ऑपरेशन के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही. घटना के बाद बांद्रा वेस्ट पुलिस स्टेशन में इस मामले की बाकायदा डायरी एंट्री की गई. साथ ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी दे दी गई. गौरतलब है कि मुंबई में बारिश और मौसम में बदलाव के दौरान कई बार सांप रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. ऐसे मामलों में एक्सपर्ट्स लोगों को घबराने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देने की सलाह देते हैं.
About the Author
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



