Last Updated:
Farmers Subsidy Scheme: किसानों को खेती की बढ़ती लागत से राहत देने के लिए कृषि विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब किसानों को हाइब्रिड बीजों के लिए अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. सरकार द्वारा 3590 क्विंटल हाइब्रिड बीज किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकेगा. इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और आधुनिक खेती को बढ़ावा देना है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि उच्च गुणवत्ता वाले हाइब्रिड बीजों से फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा. बीज वितरण प्रक्रिया कृषि विभाग की निगरानी में की जाएगी ताकि अधिक से अधिक किसानों तक इसका लाभ पहुंच सके.
सीकर। खरीफ सीजन की बुवाई से पहले किसानों के लिए राहत भरी खबर है. अब किसानों को ग्वार और मूंग का हाइब्रिड बीज बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध हो सकेगा. राजस्थान बीज निगम ने किसानों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाने के लिए बीज विधायन केंद्र घस्सूकाबास-लक्ष्मणगढ़ में 3590 क्विंटल बीज का स्टॉक तैयार किया है. मई के अंतिम सप्ताह से सरकारी दरों पर बीज वितरण शुरू हो सकती है. इससे किसानों को महंगे दामों पर निजी कंपनियों से बीज खरीदने की मजबूरी नहीं रहेगी.
बीज वितरण के पहले चरण में ग्वार और मूंग के हाइब्रिड बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे. इसके अलावा केंद्र की ओर से मूंगफली के हाइब्रिड बीज की मांग भी मुख्यालय को भेजी गई है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खरीफ बुवाई के दौरान बाजार में बीजों की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. ऐसे में सरकारी स्तर पर सस्ती दरों में बीज उपलब्ध करवाने से किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और बाजार दरें भी संतुलित रहेंगी.
फसलों का उत्पादन बेहतर होगा
बीज विधायन केंद्र के प्रभारी डॉ. सुरेश डोटासरा ने बताया कि किसानों को अगले सप्ताह से सरकारी दरों पर बीज मिलना शुरू हो जाएगा. निगम का प्रयास है कि किसानों को प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाला बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध हो, ताकि फसलों का उत्पादन बेहतर हो सके. उन्होंने बताया कि बाजार में मूंग और ग्वार के बीजों की कीमतें काफी अधिक चल रही हैं, जबकि निगम किसानों को अनुदान के साथ कम दरों पर बीज उपलब्ध करवा रहा है.
इस भाव मिलेगा हाइब्रिड बीज
राजस्थान बीज निगम ने मूंग के हाइब्रिड बीज की सरकारी दर 142 रुपए प्रति किलो तय की है. वहीं ग्वार के बीज का मूल्य 90 रुपए प्रति किलो निर्धारित किया गया है. निगम की ओर से किसानों को बीज खरीद पर आठ प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाएगा. अनुदान का लाभ मिलने के बाद किसानों को मूंग का बीज करीब 131 रुपए प्रति किलो और ग्वार का बीज लगभग 83 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगा.
वर्तमान में निजी बाजार में ग्वार के हाइब्रिड बीज 150 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं. वहीं मूंग का हाइब्रिड बीज 200 से 250 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है. ऐसे में सरकारी केंद्रों से बीज खरीदने पर किसानों को प्रति किलो 100 रुपए तक की बचत हो सकती है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से किसानों की लागत कम होगी और उत्पादन में भी सुधार आएगा.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



