Last Updated:
CSK vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में सनराइजर्स की बल्लेबाजी के दौरान हेनरिक क्लासेन और संजू सैमसन के बीच लड़ाई हो गई. घटना तब की है जब संजू ने नूर अहमद की गेंद पर क्लासेन को स्टंप आउट किया था.
संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई बहस
नूर अहमद के खिलाफ 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लासेन शॉट खेलने से चूक गए. ऐसे में संजू सैमसन ने विकेट के पीछे कोई गलती नहीं की और तुरंत बेल्स को हवा में उड़ा दिया. हालांकि, क्लासेन का पैर पॉपिंग क्रीज के अंदर ही था लेकिन जब संजू ने बेल्स गिराया तो उनका पैर हवा में था, जिसके कारण सनराइजर्स के बल्लेबाज को आउट करार दिया गया.
संजू के जश्न से खुश नहीं थे क्लासेन
संजू ने जैसे ही क्लासेन को स्टंप किया उन्हें पता था कि वह आउट थे. इसके बाद सीएसके के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे. थर्ड अंपायर के फैसले के बाद क्लासेन वापस जा रहे थे कि तभी उन्होंने संजू को कुछ कहा. संजू ने भी क्लासेन को को पलटकर जवाब दिया. इसके बाद माहौल गर्म होते देख वहां मौजूद खिलाड़ियों ने क्लासेन को समझाया और वापस पवेलियन भेजा. सनराइजर्स के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे क्लासेन 26 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए.
Henrich Klassen abused Sanju Samson after stumping him ?🤬🤬
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



