शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में शनिवार देर रात रंजिश के चलते बीच सड़क जीशान (25) की चाकू और डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोस्त के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर रविवार तड़के तीन आरोपियों-सोनू (20), लक्ष्मी नारायण (32) और मोहम्मद अमान उर्फ शाहिद (22)को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद हुआ है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे दिलशाद कॉलोनी लालबत्ती के पास एक युवक के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जाया जा चुका है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि जीशान अपनी बुआ के साथ ताहिरपुर इलाके में रहता था। शनिवार रात वह जीशान के साथ दिलशाद कॉलोनी रोड की सर्विस लेन से गुजर रहा था। तभी तीनों आरोपी स्कूटी से वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि अमान ने जीशान को पकड़ लिया, जबकि सोनू ने उसके सीने पर चाकू से हमला किया। वहीं लक्ष्मी नारायण ने डंडे से उसके सिर पर कई वार किए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चश्मदीद से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से रविवार तड़के तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने पुरानी रंजिश की बात स्वीकार की है। हत्या की एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कत्ल की असली वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



