UP Weather Update News : उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 18 मई से प्रदेश में तापमान और चढ़ेगा तथा कई जिलों में लू से लेकर भीषण लू (Severe Heatwave) की स्थिति बन सकती है. मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है और तेज गर्मी शुरू हो गई है.
18 मई यूपी का मौसम पूर्वानुमान: गर्म और शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 18 मई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि दिन के समय कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. खासकर बुंदेलखंड, प्रयागराज, कानपुर देहात, झांसी, हमीरपुर, बांदा, आगरा और आसपास के इलाकों में तेज गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. दोपहर के समय बाहर निकलने पर स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ सकता है.
19 से 23 मई: भीषण लू का अलर्ट
IMD ने 19 मई से 23 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में उष्ण लहर से भयंकर उष्ण लहर यानी Severe Heatwave की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर लगातार तीखी गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्सों में भी लू का असर बना रहेगा. रात का तापमान भी बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
20 मई के बाद बदल सकता है मौसम
हालांकि भीषण गर्मी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 20 मई से मौसम बदलने के संकेत भी मिले हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी पूर्वांचल के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि इससे पूरे प्रदेश में गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं.
क्यों बढ़ रही है गर्मी?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की स्थिति के कारण वातावरण में बदलाव हो रहा है, लेकिन फिलहाल इसका असर बारिश की बजाय तापमान बढ़ने के रूप में दिख रहा है.
About the Author
I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



