Image Slider

Last Updated:

Make Tawa Pizza at Home: आजकल पिज्जा बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंदीदा डिश बन चुका है. लेकिन घर में ओवन न होने की वजह से कई लोग इसे बनाने का विचार छोड़ देते है. अगर आपका भी अचानक पिज्जा खाने का मन करता है तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. तवे पर बनने वाला पिज्जा स्वाद में बाजार जैसा बनाने में आसान और कम समय में तैयार होने वाली ऐसी रेसिपी है जिसे घर की साधारण सामग्री से भी आसानी से बनाया जा सकता है.

पिज्जा

अगर घर में ओवन नहीं है और पिज्जा खाने का मन बार-बार करता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. तवे पर बना पिज्जा स्वाद में बिल्कुल मार्केट जैसा और बनाने में बेहद आसान होता है. खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए ज्यादा सामग्री या खास उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती.

पिज्जा

इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा. गरमागरम तवा पिज्जा को स्लाइस में काटकर तुरंत सर्व करें. यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आप इसे हेल्दी बनाने के लिए ज्यादा सब्जियां या पनीर भी जोड़ सकते हैं. वहीं, इस पिज्जा को बच्चे अपने टिफिन में भी ले जा सकते है.

पिज्जा

अब बेस पर पिज्जा सॉस समान रूप से फैलाएं. अगर सॉस नहीं है, तो टमाटर सॉस में थोड़ा नमक, काली मिर्च और मिक्स्ड हर्ब्स मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके ऊपर बारीक कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, स्वीट कॉर्न, ऑलिव्स या अपनी पसंद की कोई भी सब्जी डालें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पिज्जा

क्या आपको भी अचानक पिज्जा खाने का मन करता है, लेकिन घर में ओवन न होने की वजह से प्लान कैंसिल करना पड़ता है? अब ऐसा नहीं होगा. तवे पर बना पिज्जा स्वाद में उतना ही लाजवाब होता है और बहुत ही आसान तरीके से घर पर तैयार किया जा सकता है.

पिज्जा

सब्जियां ज्यादा मोटी न काटें, ताकि वे आसानी से पक जाएं. इसके बाद ऊपर से भरपूर मात्रा में कद्दूकस किया हुआ मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड चीज डालें. अब तवे को बिल्कुल धीमी आंच पर रखें और पिज्जा को ढक्कन से ढक दें. ढककर पकाने से चीज अच्छे से पिघलती है और सब्जियां भी स्टीम में सॉफ्ट हो जाती हैं.

पिज्जा

बच्चों की पार्टी हो, अचानक मेहमान आ जाएं या शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हो, तवा पिज्जा हर मौके पर परफेक्ट रेसिपी है. तवा पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले बेस तैयार करें. आप चाहें तो बाजार में मिलने वाला रेडीमेड पिज्जा बेस ले सकते हैं या घर की ब्रेड स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पिज्जा

करीब 8–10 मिनट में चीज पूरी तरह मेल्ट हो जाएगा और बेस नीचे से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी हो जाएगा. ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज न हो, वरना बेस जल सकता है और चीज ठीक से नहीं पिघलेगा. जब पिज्जा तैयार हो जाए तो ऊपर से थोड़ा सा ऑरिगैनो, चिली फ्लेक्स और चाहें तो हल्का बटर ब्रश कर दें.

पिज्जा

अगर आप आटे से बेस बना रहे हैं, तो मैदा, थोड़ा नमक, दही और चुटकीभर बेकिंग सोडा मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और उसे 15–20 मिनट ढककर रख दें. फिर इसे गोल बेलकर हल्का सा कांटे से छेद कर लें, ताकि पकते समय फूल न जाए. अब एक मोटा तवा धीमी आंच पर गरम करें और बेस को हल्का सा दोनों तरफ सेक लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||