Image Slider

Last Updated:

Azamgarh News: क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आजमगढ़ की ओर से जनपद के युवाओं को जर्मनी और जापान जैसे देशों में विभिन्न पदों पर रोजगार उपलब्ध कराने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है, जो आजमगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक जबरदस्त अवसर हो सकता है. आइए जिले की इस योजना के बारे में सबकुछ जानते हैं.

आजमगढ़: पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद कई लोगों का विदेश में नौकरी करने सपना होता है. विदेश में नौकरी करते हुए अच्छी तनख्वाह पाने का एक मौका आजमगढ़ जिला प्रशासन की तरफ से भी दिया जा रहा है. दरअसल राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय आजमगढ़ की ओर से जनपद के युवाओं को विदेश में विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लिए मौका दिया जा रहा है. ऐसे में जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी नौकरी पाने का जबरदस्त मौका दिया जा रहा है, जिसमें जनपद के युवा अपनी योग्यता अनुसार विदेश में विभिन्न पदों पर नौकरी करने का सुनहरा मौका प्राप्त कर सकते हैं.

50000 से लेकर 225000 तक सैलरी
दरअसल क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आजमगढ़ की ओर से जनपद के युवाओं को जर्मनी और जापान जैसे देशों में विभिन्न पदों पर रोजगार उपलब्ध कराने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है, जो आजमगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक जबरदस्त अवसर हो सकता है. इसमें उन्हें असिस्टेंट नर्स, केयर गिवर, होम बेस्ट केयर गिवर, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, मैकेनिक, टेक्नीशियन, फेब्रिकेशन फोरमैन, फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, वेल्डर आदि पदों के लिए नौकरी का मौका दिया जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि इन पदों पर नौकरी करने के लिए उन्हें मोटी तनख्वाह भी मिल सकती है. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए उन्हें 50000 से लेकर 225000 तक की तनख्वाह दी जाएगी.

विदेशों में नौकरी का जबरदस्त मौका
सेवा योजना अधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ के बेरोजगार युवा जो विदेशों में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक जबरदस्त मौका है. यहां पर उन्हें अपनी योग्यता अनुसार विभिन्न पदों पर नौकरी का मौका दिया जा रहा है. इसमें 24 वर्ष से 48 वर्ष के व्यक्ति की ओर से आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले उन्हें रोजगार संगम पोर्टल पर जर्मनी और जापानी भाषा का ज्ञान हेतु निशुल्क पंजीकरण करना होगा. इसके अलावा ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, वह सेवा योजना कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर में पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर लैंग्वेज ट्रेंनिंग ऑप्शन की ओर से ऑनलाइन आवेदन करते हुए इस अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठआर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||