एक्ट्रेस के नखरें अक्सर सातवें आसमान पर होते हैं. कई बार वह बड़ी फिल्मों को भी रिजेक्ट कर देती हैं. बड़ी-बड़ी आंखों वाली इस परमसुंदरी ने भी अपने नखरों के चलते अपना बना बनाया करियर ठप कर दिया.
नई दिल्ली. साल 1989 में एक फिल्म से दो नए नवेले एक्टर्स रातोंरात स्टार बन गए थे. बात अगर फिल्म की हीरोइन की करें तो वह एक ही रोल निभाते ही टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं. लेकिन उन्होंने अपने नौ किसिंग के नखरों के चलते अपना बना बनाया करियर ठप कर दिया.
बड़ी-बड़ी आंखों वाली वो हसीना कोई और नहीं भाग्यश्री हैं. साल 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. फिल्म में भाग्यश्री ने अपनी कुछ पर्सनल लिमिट्स की वजह से कई सीन करने से इनकार कर दिया था.
भाग्यश्री… ये नाम सुनते ही आज भी लोगों के जहन में ‘मैंने प्यार किया’ की मासूम सुमन की छवि आ जाती है. साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई थीं. फिल्म में सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी बड़ी हिट साबित हुई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यूं तो सलमान खान और भाग्यश्री की ये फिल्म, एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कहीं भी कुछ ऐसा नहीं जो आप परिवार के साथ नहीं देख सकते. यहां तक कि फिल्म में किसिंग सीन भी शीशे पर ही फिल्माया गया था.
फिल्म की शूटिंग के दौरान जिस वक्त ये सीन फिल्माना था, उस वक्त भाग्यश्री ने साफ इनकार कर दिया था कि वह ये सीन नहीं करेंगी. वह किसी से प्यार करती हैं, वह प्यार में हैं और वह किसी के साथ गले लगना या किसिंग सीन नहीं करेंगी.
बाद में बहुत समझाने के बाद और जब, सलमान और मेकर्स ने भी उनसे गुजारिश की तो वह मान गईं और शीशे के दोनों पार हीरो और हीरोइन के बीच ये किसिंग सीन फिल्माया गया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म से भाग्यश्री को कभी न मिटने वाली पहचान भी मिल गई थी.
लेकिन इस फिल्म के बाद भाग्यश्री ने शादी कर ली और उन्होंने किसी और के साथ काम न करने की शर्त रखी. इसके बाद जब वह फिल्मी दुनिया में वापस आईं तो उन्होंने शर्त रखी कि वह सिर्फ अपने पति के साथ ही काम करेंगी.
बता दें कि आज भी इंडस्ट्री में भाग्यश्री को फिल्म मैंने प्यार किया से ही पहचाना जाता है. उस फिल्म के बाद जो सफलता उन्हें मिली थी, वो आज तक उसे भुना सकती थीं.लेकिन अपने उसूलों के चलते उन्होंने अपने करियर की भेंट चढ़ा दी और वह फ्लॉप एक्ट्रेस बनकर रह गईं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



