Anupama Spoiler Alert: सीरियल ‘अनुपमा’ में आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जहां वट सावित्री पूजा के बीच प्रेम की जान खतरे में पड़ जाती है. अनुपमा को खतरे का एहसास हो जाता है लेकिन शोर की वजह से वह समय पर प्रेम तक नहीं पहुंच पाती. इसी बीच राही के साथ भी एक अशुभ संकेत देखने को मिलता है, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता है. अब सवाल ये है कि क्या अनुपमा समय रहते प्रेम को बचा पाएगी या नहीं. रविवार के धमाकेदार एपिसोड के बाद सोमवार को मेकर्स वट सावित्री व्रत पर स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट करने वाले हैं, जिसकी झलक देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.
क्या अनुपमा बचा पाएगी प्रेम की जान (फोटो साभारः Instagram @rahi_anupamaa)
सबसे बड़ी बात ये है कि इस पूरे हादसे का एहसास सबसे पहले अनुपमा को होगा, लेकिन क्या वह समय रहते अपनी बेटी राही का सुहाग बचा पाएगी?
वट सावित्री पूजा में दिखेगा बड़ा ट्विस्ट
शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि कोठारी परिवार की सभी महिलाएं मिलकर वट सावित्री व्रत की पूजा कर रही हैं. राही, मीता, ख्याति, श्रुति, प्रेरणा और लीला समेत घर की बाकी महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती नजर आएंगी. हर कोई अपने पति की लंबी उम्र की दुआ मांग रहा होगा, लेकिन इसी पूजा के बीच एक अशुभ संकेत भी देखने को मिलेगा.
अनुपमा को होगा खतरे का एहसास
उधर अनुपमा अपने रेस्टोरेंट के काम में लगी होगी. तभी उसे अचानक तार जलने जैसी गंध महसूस होगी. पहले तो वह सोचकर नजरअंदाज कर देगी कि प्रेम बिजली का काम देख रहा है और उसने सब चेक कर लिया होगा. लेकिन अगले ही पल उसकी नजर नीचे फैले बिजली के तारों और निकलती चिंगारियों पर पड़ेगी. तभी उसे एहसास होगा कि प्रेम बड़ी मुसीबत में फंस सकता है.
प्रेम तक नहीं पहुंचेगी अनुपमा की आवाज
प्रेम सीढ़ियों पर चढ़कर बिजली का काम कर रहा होगा और नीचे खुले तार पड़े होंगे. अनुपमा उसे आवाज देकर सावधान करने की कोशिश करेगी, लेकिन आसपास चल रहे कंस्ट्रक्शन के शोर में उसकी आवाज प्रेम तक पहुंच ही नहीं पाएगी. प्रोमो में यह सीन काफी इमोशनल और टेंशन से भरा दिखाया गया है.इसी दौरान पूजा कर रही राही के हाथ से अचानक धागा टूट जाएगा. यह देखकर वह घबरा जाएगी. शो में इस पल को बहुत भावुक तरीके से दिखाया गया है, क्योंकि उसी समय प्रेम की जिंदगी खतरे में होगी. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या अनुपमा सही समय पर प्रेम को बचा पाएगी या फिर कहानी में कोई बड़ा हादसा होने वाला है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



