NEET Paper Leak Controversy: नीट पेपर लीक मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसमें एक संगठित गैंग के जरिए पूरे नेटवर्क के माध्यम से पेपर लीक कराने का आरोप है. जांच एजेंसियों के मुताबिक इस पूरे रैकेट में अलग-अलग लोग अलग-अलग स्तर पर जुड़े थे, जिनमें रिटायर्ड लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी, मनीषा वाघमारे, धनंजय लोखंडे, मेडिकल स्टूडेंट शुभम खैरनार और यश यादव जैसे नाम सामने आ रहे हैं. दावा है कि इस नेटवर्क ने पहले चुनिंदा छात्रों को जोड़ा, फिर उन्हें गुप्त जगह पर ‘स्पेशल क्लास’ के नाम पर असली सवाल पहले ही पढ़ाए गए. बाद में यही सवाल कथित तौर पर असली नीट पेपर से काफी हद तक मेल खा गए, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल उठने लगे. इस मामले के बाद सबसे बड़ा सवाल NTA की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी परीक्षा तक बाहरी नेटवर्क की पहुंच कैसे बनी. CBI ने इस केस में कई गिरफ्तारियां की हैं और आगे की जांच जारी है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



