Image Slider

Last Updated:

Mohsin Naqvi come to India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला इसी महीने के आखिर में खेला जाएगा. इसी बीच ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच के लिए न्योता मिला है. हालांकि, बीसीसीआई या आईपीएल अधिकारियों की तरफ से इस तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Zoom

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल से पहले एक हैरान करने वाली खबर आ रही है. पाकिस्तान की न्यूज बेवसाइट ‘जियो’ ने दावा किया है कि पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल के लिए भारत आने का न्योता मिला है. उससे पहले नकवी आईसीसी की एक बैठक में हिस्सा लेंगे. हालांकि, बीसीसीआई या फिर आईपीएल की तरफ से नकवी के भारत आने के न्योते को लेकर किसी तरह का कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के भविष्य पर चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए आईसीसी बैठकों का एक दौर आयोजित करने जा रही है, जिसमें मुख्य कार्यकारी समिति और बोर्ड की बैठकें शामिल हैं. सीईसी की बैठक 21 मई को ऑनलाइन (वर्चुअली) होगी, जबकि आमने-सामने होने वाली बोर्ड बैठक 30 और 31 मई को अहमदाबाद में तय की गई है. इसी शहर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल भी खेला जाएगा.

मोहसिन नकवी ने मांगी पीएम शहबाज शरीफ से मंजूरी

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आमतौर पर नकवी से इस बैठक में खुद शामिल होने की उम्मीद की जाती, लेकिन दोनों देशों की सरकारों और उनके क्रिकेट बोर्डों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण उनके आने पर संशय बना हुआ है. सूत्रों ने बताया है कि पीसीबी प्रमुख ने भारत आने के निमंत्रण को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेज दिया है जो यह तय करेंगे कि नकवी बैठक और आईपीएल 2026 का फाइनल देखने के लिए सीमा पार जाएंगे या नहीं.

यहां यह बताना जरूरी है कि आईसीसी की त्रैमासिक (हर तीन महीने में होने वाली) बैठकों के हिस्से के रूप में ये बैठकें पहले मार्च-अप्रैल में दोहा (कतर) में होने वाली थीं, लेकिन उस क्षेत्र में चल रहे संघर्षों के कारण इन्हें टालना पड़ा था. अब देखना ये है कि क्या मोहसिन नकवी आईसीसी के बैठक में हिस्सा लेने के लए अहमदाबाद आएंगे या फिर टाल देंगे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumarजितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||