Last Updated:
Hassan Ali head injury: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली को सिर में चोट लग गई. चोट काफी तेज लगी जिसके कारण गेंद लगते ही वह नीचे गिर गए. इसके बाद मैदान पर स्ट्रेचर लगा गया, जिस पर लेट कर वह मैदान से बाहर गए.
हसन अली को सिर में लगी चोट
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में गभीर रूप से चोटिल हो गए. हसन को गेंद रोने के प्रयास में सिर में चोट लगी. घटना पारी के 8वें ओवर की है जब तंजीद अहमद ने एक सीधा शॉट खेला. इस शॉट को रोकने के प्रयास में हसन अली अपना संतुलन खोल बैठे और सख्त पिच पर गिर गए. इस दौरान उनका सिर जोर से नीचे टकराया, जिसके कारण उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया.
चोटिल होने से पहले हसन अली 4.5 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ 13 रन खर्च किए थे. हसन नई गेंद से पाकिस्तान के लिए पारी सबसे किफायती साबित हो रहे थे, लेकिन उनके चोटिल होने के कारण पाकिस्तान बड़ा झटका लगा है. ऐसे में अगर हसन अली की चोट गंभीर हुई तो फिर पाकिस्तानी टीम को कंकशन रिप्लेसमेंट लेना पड़ जाएगा.
The moment when Hasan Ali got injured.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



