Ravi Mohan-Kenisha: रवि मोहन यानी जयम रवि और उनकी पत्नी आरती रवि के तलाक विवाद के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है. लगातार ट्रोलिंग के बाद केनिशा ने कहा, ‘मैं किसी का घर नहीं तोड़ना चाहती’. उन्होंने दावा किया कि रवि उनके पास मदद के लिए आए थे और उन्होंने हमेशा परिवार बचाने की सलाह दी. हालांकि, बयान देने के कुछ ही समय बाद उन्होंने अपने वीडियो डिलीट कर दिए और सोशल मीडिया छोड़ने का संकेत दिया. केनिशा ने बताया कि उन्होंने चेन्नई छोड़ दिया है और सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है.
2024 में रवि मोहन का पत्नी आरती से तलाक हुआ था और केनिशा संग नजदिकियां बढ़ी थीं.
केनिशा ने अपने वीडियो में साफ कहा कि उनका किसी का परिवार तोड़ने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने दावा किया कि पिछले कई महीनों से लगातार ट्रोलिंग और आरोपों का सामना करने के बाद उन्हें अपनी बात सामने रखनी पड़ी.
‘मैं किसी का घर नहीं तोड़ना चाहती’
केनिशा फ्रांसिस ने दो वीडियो शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने अपने दुखद अतीत, बचपन में हुए शोषण, 18 साल की उम्र में हुई जबरन शादी और फिर उस शादी में गर्भपात तक की दर्दनाक कहानी सुनाई थी. वीडियो में रोते हुए उन्होंने सवाल किया था, ‘एक लड़की जिसके पेट में बच्चा मर गया हो, क्या आपको लगता है कि वो किसी बच्चे को उसके पिता से अलग कर सकती है?’ लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग जारी रही. कई यूजर्स ने उनके बयानों को फैलाया और उन पर निशाना साधा. आखिरकार, अब इन दोनों ही वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया है.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



