Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Heatwave: 4 Cities Above 45°C; Banda UP, Phalodi Rajasthan Hottest
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में बुधवार को आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। राज्य में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया।

उधर का देश का आधे से ज्यादा हिस्सा हीटवेव की चपेट में है। महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 40°C के पार दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का अकोला 45.9°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। जलगांव, वर्धा और अमरावती में भी पारा 45°C के ऊपर दर्ज हुआ।

राजस्थान के फलोदी में तापमान 45.2°C, जैसलमेर और बाड़मेर में 45.1°C रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर में 44.8°C और जोधपुर में 44°C पारा रहा। जयपुर, बीकानेर और नागौर में दिनभर हीटवेव जैसे हालात रहने के बाद शाम को बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

इधर, यूपी में बांदा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 45.2°C रहा। इसके अलावा गुजरात का भावनगर 45.2°C और मध्य प्रदेश का खंडवा 44.5°C के साथ अपने राज्य के सबसे ज्यादा गर्म शहर थे।

देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें…

जयपुर के रामबाग सर्किल पर गुजरते वाहनों को गर्मी से राहत देने के लिए शेड नेट लगाए गए।

जयपुर के रामबाग सर्किल पर गुजरते वाहनों को गर्मी से राहत देने के लिए शेड नेट लगाए गए।

हावड़ा में तेज धूप से बचने के लिए लोगों को खुद को ढंकने के बावजूद छाता लेना पड़ रहा है।

हावड़ा में तेज धूप से बचने के लिए लोगों को खुद को ढंकने के बावजूद छाता लेना पड़ रहा है।

MP के मंदसौर में ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए 24 घंटे कूलर चलाए जा रहे हैं।

MP के मंदसौर में ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए 24 घंटे कूलर चलाए जा रहे हैं।

जयपुर में गुरुवार को दिनभर गर्मी के बाद रात को झमाझम बारिश हुई।

जयपुर में गुरुवार को दिनभर गर्मी के बाद रात को झमाझम बारिश हुई।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

16 मई:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

17 मई:

  • राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
  • आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ खराब मौसम की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. राजस्थान: प्रदेश का औसत तापमान 45°C के करीब, लू का अलर्ट; 10 जिलों में आज भी आंधी-बारिश

प्रदेश में हीटवेव और तेज गर्मी के कहर जारी है। औसत तापमान 45°C बना हुआ है। गुरुवार को प्रदेश सुबह से दोपहर तक तेज गर्मी और लू से तपा, लेकिन दोपहर बाद जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजस्थान के 10 जिलों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

2. मध्य प्रदेश: 9 शहरों में पारा 44°C के पार, दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर में रहने की सलाह

पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों को छोड़कर पूरा प्रदेश हीटवेव की चपेट में है। प्रदेश के 9 शहरों शाजापुर, नौगांव, खरगोन, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, रायसेन, दमोह में 44°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 12 से 3 बजे तक ज्यादा असर रहेगा। ऐसे में लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। पढ़ें पूरी खबर…

3. उत्तर प्रदेश: 37 जिलों में 40-60km की रफ्तार से चलेगी हवा; आंधी-तूफान में 111 की हुई मौत

प्रदेश में आंधी-तूफान और तेज बारिश की वजह से पिछले 2 दिन में 111 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 21 मौतें प्रयागराज और 17 मौतें भदोही में हुईं। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के आगरा-नोएडा समेत 37 जिलों में 40 से 60kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। गुरुवार को बांदा सबसे गर्म रहा। यहां 45.2°C तापमान रहा। पढ़ें पूरी खबर…

4. बिहार: 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, 24 घंटे में 41°C के साथ कैमूर सबसे गर्म

प्रदेश में गर्मी और उमस के बीच बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। दोपहर बाद 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 41°C तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। पढ़ें पूरी खबर…

5. उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में 4°C तक बढ़ेगा पारा

पहाड़ी इलाकों में आज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग समेत राज्य के आठ जिलों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 4°C तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

6. छत्तीसगढ़: रायपुर में तेज बारिश, 4 दिन अंधड़ का अलर्ट, प्रदेश में 17 मई से चलेगी हीटवेव

रायपुर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश हो सकती है। 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन में तापमान 2 से 3 °C तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

7. हरियाणा: 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, प्रदेश में कल से लू चलेगी; 12 शहरों में पारा 40 °C पार

हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को 13 शहरों और मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 40 °C सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दक्षिण हरियाणा के 8 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

8. झारखंड: 20 मई तक बारिश की आशंका, 17 और 18 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||