नई दिल्ली. जानी मानी एक्ट्रेस अदिति शर्मा और अभिनेता हम्द खान का नया वीडियो सॉन्ग ‘इश्क जालिम है’ रिलीज हो गया है. यह गाना वीनस ओरिजिनल्स यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है और रिलीज के साथ ही लोगों का ध्यान खींच रहा है.इस गाने की खास बात यह है कि पहली बार अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर नजर आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री और परफॉर्मेंस को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने को अंसारी मोहसिन ने अपनी आवाज दी है. साथ ही उन्होंने ही इसका म्यूजिक और लिरिक्स भी तैयार किए हैं. वीडियो का निर्देशन रिदम सनाढ्य ने किया है, जो इससे पहले 100 से ज्यादा वीडियो एल्बम डायरेक्ट कर चुकी हैं. रिदम ने अदिति और हम्द के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि अदिति एक बेहतरीन और अनुभवी कलाकार हैं, इसलिए उनके साथ शूट करना काफी आसान रहा. खासकर इमोशनल सीन्स में अदिति ने किरदार को शानदार तरीके से निभाया. वहीं हम्द खान के काम की भी उन्होंने तारीफ की.गाने को सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. मेकर्स का कहना है कि आगे भी इसी तरह का नया और एंटरटेनिंग कंटेंट दर्शकों के लिए लाया जाएगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



