Image Slider

 

नई दिल्ली. सोनाक्षी सिन्हा की मच अवेटेड कोर्टरूम थ्रिलर ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज हो गया. करीब 1 मिनट 59 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में सत्ता, न्याय और सामाजिक असमानता के बीच छिपे सच की एक तीखी और प्रभावशाली कहानी की झलक देखने को मिलती है. फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है. ‘सिस्टम’ के ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार रोल देखने को मिला है. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का आशुतोष गोवारिकर से आमना-सामना होगा. आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म में सोनाक्षी के पिता का रोल अदा किया है. ये फिल्म 22 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||