बरेली में BDA की ग्रेटर बरेली योजना के तहत रामगंगा नगर में आधुनिक टाउनशिप, साइंस पार्क, ताराघर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन रहे हैं, योगी आदित्यनाथ उद्घाटन कर सकते हैं
269 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होंगे 12 सेक्टर
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चौड़ी सड़कें, अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था, आधुनिक पार्क, कमर्शियल जोन, स्पोर्ट्स स्टेडियम और मिश्रित भूमि उपयोग की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ मणिकंदन ए ने बताया कि ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के अंतर्गत बहुमंजिला अपार्टमेंट, रेजिडेंशियल प्लॉट्स और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं तैयार की जा रही हैं. योजना में 50 वर्ग मीटर से लेकर 1000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट और 2BHK तथा 3BHK फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
रामगंगा नगर आवासीय योजना इस परियोजना का प्रमुख हिस्सा है, जो करीब 269 हेक्टेयर क्षेत्र में 12 सेक्टरों में विकसित की जा रही है. जनवरी 2022 से जनवरी 2026 के बीच यहां लगभग 7900 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री हो चुकी है. इससे साफ है कि लोगों में इस योजना को लेकर खासा उत्साह है.
स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार एवं इतिहासकार डॉ राजेश कुमार शर्मा के अनुसार, सेक्टर-8 में लगभग पांच एकड़ भूमि पर 130 से 150 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश का सबसे आधुनिक साइंस पार्क बनाया जा रहा है. यहां 50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ताराघर भी तैयार होगा, जहां लोग ब्रह्मांड और अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकेंगे.
मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
इसके अलावा परियोजना में एक्वेरियम, AI और डिजिटल लर्निंग सेंटर, रामायण वाटिका, कन्वेंशन सेंटर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाए जा रहे हैं. रामायण वाटिका में भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा प्रमुख आकर्षण होगी. वहीं शिव भक्तों और पर्यटकों के लिए विशेष आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक पार्क भी विकसित किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि इन परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही बरेली आ सकते हैं. माना जा रहा है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद बरेली न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि रोजगार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



